जैव विकास की परिभाषा लिखिए। इसके सम्बन्ध में लैमार्क के योगदान का वर्णन कीजिए।
जैव विकास (Organic Evolution)
जैव विकास धीमी गति से होने वाला वह क्रमिक परिवर्तन है, जिसके परिणामस्वरूप प्राचीनकाल के सरलतम जीवों (जन्तु तथा पौधों) से वर्तमान युग के जटिल जीवों की उत्पत्ति हुई है।
यह एक ऐसा प्रक्रम है, जो निरन्तर चलता रहता है। इसके कारण जन्तुओं एवं पौधों की नई-नई जातियों की उत्पत्ति होती रहती है।
लैमार्कवाद या उपार्जित लक्षणों की वंशागति का सिद्धान्त
(Lamarkism or Theory of Inheritance of Acquired Characters)
लैमार्क प्रथम वैज्ञानिक थे, जिन्होंने जैव विकास की व्याख्या वैज्ञानिक ढंग से की। इन्होंने जैव विकास सम्बन्धी अपने विचारों को फिलोसोफिक जूलोजिक (Philosophic Zoologique) नामक पुस्तक में 1809 में प्रकाशित किया। लैमार्कवाद निम्नलिखित तथ्यों पर आधारित है-
(i) आकार में वृद्धि की प्रवृत्ति (Tendency to Increase in Size)- लैमार्क के अनुसार जीवधारियों में (अंगों एवं शरीर के आकार में वृद्धि की प्राकृतिक प्रवृत्ति होती है।
(ii) वातावरण का सीधा प्रभाव (Direct Effect of the Environment) - जीवधारियों पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से वातावरण का प्रभाव पड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप जीवधारी की शारीरिक रचना एवं स्वभाव में निरन्तर परिवर्तन होते रहते हैं।
(iii) अंगों का उपयोग तथा अनुपयोग (Use and Disuse of Organs)- वातावरण के अनुसार, अधिक उपयोग में आने वाले अंग अधिक विकसित होने लगते हैं। इसके विपरीत, उपयोग में न आने वाले अंग धीरे-धीरे हासित होकर लुप्त हो जाते हैं। कभी-कभी ये अंग अवशेषी अंग (vestigial organ) के रूप में जीवधारी के शरीर में पाए जाते हैं।
(iv) उपार्जित लक्षणों की वंशागति (Inheritance of Acquired Characters)- अंगों के अधिक उपयोग अथवा अनुपयोग के फलस्वरूप उत्पन्न भिन्नताएँ उपार्जित लक्षण कहलाती हैं। ये लक्षण पीढ़ी-दर-पीढ़ी वंशागत होते रहते हैं। उपार्जित लक्षणों के पीढ़ी-दर-पीढ़ी वंशागत होते रहने से अनेक पीढ़ियों के पश्चात् सन्तानें अपने पूर्वजों से भिन्न हो जाती हैं तथा नई जातियाँ बन जाती हैं।
लैमार्कवाद के प्रमाण
लैमार्क ने अपने नियमों की पुष्टि निम्नलिखित उदाहरणों द्वारा की-
(i) सर्पों का उदाहरण- लैमार्क के अनुसार, प्रारम्भ में सर्पों में टाँगें पाई जाती थीं। सर्पों को घास-फूस में दौड़ने तथा बिलों में घुसने में टाँगें रुकावट डालती थीं। इस कारण सर्पों ने टाँगों का उपयोग करना छोड़ दिया। टाँगों का उपयोग न होने से वह धीरे-धीरे अविकसित होती चली गईं। हजारों वर्षों बाद इनकी सन्तानों में टाँगें विलुप्त हो गईं। यही गुण वर्तमान सर्पों में स्थायी लक्षण बन गया।
(ii) जिराफ का उदाहरण- लैमार्क ने अपने विचारों को जिराफ का उदाहरण देकर समझाया। उनके अनुसार, जिराफ के पूर्वज छोटी गर्दन व छोटे कद के होते थे और अफ्रीका के घने जंगलों में रहते थे। वे जमीन पर उगी घास तथा पौधों आदि को खाते थे। जलवायु शुष्क होने से मैदान की घास सूखने लगी तथा जिराफ को पेड़-पौधों की पत्तियों पर निर्भर होना पड़ा। वृक्षों के ऊँचे होने के कारण गर्दन तथा टाँगों का उपयोग अधिक होने लगा। मांसपेशियों पर अधिक खिचाव उत्पन्न होने के कारण पीढ़ी-दर-पीढ़ी जिराफ की गर्दन तथा टाँगों की लम्बाई बढ़ने लगी, जिससे आधुनिक जिराफ विकसित हुए।

Topper's Solved these Questions
- अनुवंशिकता एवं जैव विकासBook:CHITRA PUBLICATIONChapter:अनुवंशिकता एवं जैव विकासExercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)
Explore 26 Videos
- अनुवंशिकता एवं जैव विकासBook:CHITRA PUBLICATIONChapter:अनुवंशिकता एवं जैव विकासExercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
Explore 13 Videos
- अनुवंशिकता एवं जैव विकासBook:CHITRA PUBLICATIONChapter:अनुवंशिकता एवं जैव विकासExercise:NCERT ZONE NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
Explore 5 Videos
- ऊर्जा के स्रोतBook:CHITRA PUBLICATIONChapter:ऊर्जा के स्रोतExercise:स्वयं को जाँचिए (TEST YOURSELF )
Explore 15 Videos
Similar Questions
आनुवंशिकता क्या है?
View Solutionजीन कहाँ स्थित होते हैं? इनकी रासायनिक प्रकृति क्या है?
View Solutionसभी मानव प्रजातियाँ जैसे अफ्रीकी, एशियाई, यूरोपियन, अमेरिकन और अन्य प्रजातियाँ एक सामान्य पूर्वज से विकसित हुई हैं। इस विचारधारा के समर्थन में प्रमाण प्रस्तुत कीजिए।
View Solutionनवीकरण ऊर्जा का स्रोत है
View Solutionयुवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की समस्याओं का वर्णन कीजिए |
View Solutionटोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
View Solutionनिम्नलिखित प्रश्न का उत्तर संक्षेप में लिखिए:
बालगोबिन भगत के व्यक्तित्व की दो विशेषताएँ लिखिए।
View Solutionनिम्नलिखित प्रश्न का उत्तर संक्षेप में लिखिए:
खीरा काटने में नवाब साहब की विशेषज्ञता का चित्रण अपने शब्दों में कीजिए।
View Solutionअट नहीं रही है' कविता के आधार पर बसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
View Solution'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
View Solutionसपनों के से दिन' पाठ में पीटी सर की किन चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख किया गया है ? वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में स्वीकृत मान्यताओं और पाठ में वर्णित युक्तियों के सम्बन्ध में अपने विचार जीवन मूल्यों की दृष्टि से व्यक्त कीजिए।
View Solutionअथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
View Solutionलगभग 80-100 शब्दों में उत्तर लिखिए-
'कर चले हम फिदा' नामक गीत के आधार पर सैनिक जीवन की चुनौतियों का वर्णन कीजिए। सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए आप क्या करेंगे?
View Solutionहार्डी वीनबर्ग सिद्धांत |विकास का संक्षिप्त वर्णन
View Solutionसूरदास के पहले पद में कृष्ण की किस लीला का वर्णन है ?
View Solutionविकास की परिभाषा | मानव की उत्पत्ति व विकास
View Solution