Doubtnut Promotions Sticky

अन्तराफसली प्रणाली क्या है? यह मिश्रित फसली से किस प्रकार भिन्न है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

अन्तराफसली प्रणाली
अन्तराफसलीकरण (Intercropping)-अन्तराफसलीकरण में दो या अधिक प्रकार की फसलें एक ही समय में, एक ही खेत में लेकिन निर्दिष्ट पैटर्न (निश्चित पंक्तियों) में बोयी जाती हैं।
अन्य शब्दों में, कुछ पंक्तियाँ एक प्रकार की फसल की तथा उनके एकान्तर में स्थित पंक्तियाँ दूसरी प्रकार की फसल की उगाते हैं। पोषकों के अधिकतम उपयोग हेतु अन्तराफसलीकरण में भी बोयी जाने वाली फसलों की पोषकं आवश्यकताएँ विभिन्न प्रकार की होती है। रोगजनकों की पोषक विशिष्टता के कारण मिश्रित फसल की तरह ही अन्तराफसलीकरण भी फसलों के सम्पूर्ण नष्ट होने (crop failure) से बचाव करता है। रोग का सीमित प्रकोप होने पर पीड़क व रोगों को एक प्रकार की फसल के सभी | पौधों में फैलने से रोका जा सकता है। इस प्रकार अन्तराफसलीकरण भी न केवलं विभिन्न प्रकार के उत्पाद प्रदान करता है अपितु कुल फसल उत्पादन भी बढ़ाता है,फलस्वरूप किसान को अधिक आर्थिक लाभ होता है।
ocr_image
यह मिश्रित फसल पैटर्न से बेहतर है क्योंकि फसलों में अलग-अलग प्रकार के उर्वरक डाले जा सकते हैं। इनकी कटाई आसान होती है। उत्पादन (पैदावार) अलग अलग रहती है। अलग-अलग प्रकार के पौधे मृदा की अलग-अलग गहराई से पोषक ग्रहण करते हैं। अतः संसाधनों का उचित उपयोग होता है। अन्तराफसलीकरण के उदाहरण हैं-1, सोयाबीन तथा मक्का तथा 2. बाजरा तथा लोबिया।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions