Doubtnut Promotions Sticky

किन उपायों द्वारा देश में जन्तु स्रोत से प्राप्त खाद्य उत्पाद को बढ़ाया जा सकता है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पशुपालन (animal husbandry) द्वारा जन्तु स्रोत से प्राप्त खाद्य उत्पाद को बढ़ाया जा सकता है। वास्तव में, पशपालनद्वारा ही श्वेत क्रान्ति (white revolution) या ऑपरेशन फ्लड (operation flood) जैसे कार्यक्रम सफल हुए हैं। आज भारत विश्व के बड़े दुग्ध उत्पादक देशों में से एक है। नीली क्रान्ति (blue revolution) से मछली उत्पादन में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। यह सब पशुपालन से ही सम्भव हुआ है। मनुष्य द्वारा लाभ प्राप्ति हेतु पशुधन की उचित देखभाल व प्रबन्धन पशुपालन (animal husbandry) कहलाता है। यह एक ऐसा कौशल है जो विज्ञान भी है व कला भी। यह कृषि विज्ञान की एक शाखा है जो पशुओं की पूर्व देखभाल (earing) उनको भोजन देने (feeding) उनके प्रजनन (breeding) तथा उनको रोगों से बचाने से सम्बन्धित है। सीमित स्तर पर पशुपालन का सम्बन्ध पशुधन (livestock) जैसे--गाय, भैस, बकरी, भेड़, सुअर आदि से प्रबन्धन से है लेकिन व्यापक सन्दर्भो में इसमें मलयकी (fisheries). पॉल्ट्री (poultry) व मधुमक्खी पालन भी शामिल है।
पशओं में प्रजनन द्वारा उनकी नस्ल सुधार करके उनसे प्राप्त उत्पाद की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। उदाहरण के लिए -
(i) देसी व विदेशी गायों के बीच संकरण से अधिक दुग्ध लवण काल (lactation period) बाली देसी गायें विकसित की गई है।
(ii) संकरण द्वारा दुग्ध की मात्रा में सुधार किया गया है।
(iii) मुर्गियों की अधिक अण्डे व मांस देने वाली नस्लें विकसित की गई हैं।
(iv) ऐसी मुगी की नस्लें विकसित की गई है जो कम पोषक मान वाले वनस्पति पदार्थ को उच्च प्रोटीन वाले मांस में परिवर्तित कर देती हैं।
(v) पशुओं की उचित देखभाल व रोगों से बचाव कर उनकी उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions