Doubtnut Promotions Sticky

पादप प्रजनन की परिभाषा बताइए। पादप प्रजनन की विभिन्न विधियों का विवरण दीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पादप प्रजनन
“पौधों के आर्थिक उपयोग के सन्दर्भ में उसकी आनुवंशिक बनावट में सुधार लाने के विज्ञान और तकनीक को पादप प्रजनन कहते हैं। आनुवंशिक सुधार हेतु अपनाए जाने वाले विभिन्न उपायों को पादप प्रजनन तकनीक या विधि कहते हैं। पादप प्रजनन की प्रमुख विधियाँ या तकनीक ।
(i) फसल का पुरःस्थापन-किसी फसल के पौधों को उसके कृषि क्षेत्र से ऐसे स्थान पर ले जाकर उगाना जहाँ उसे पहले कभी नहीं उगाया गया हो अथवा देश-विदेश से अच्छी-से अच्छी किस्म के पौधे लेकर अपने देश में उगाना ही पौधा प्रवेश या पुर:स्थापना कहलाता है। यह बात आवश्यक है कि इस प्रकार के लिए गए नए पौधों को पहले उस स्थान, देश या विदेश की जलवायु के अनुरूप करना होता है, जहाँ कि उन्हें उगाना है, इस क्रिया को अनुकूलन कहते हैं। अनुकूलन सामान्यतः अनुसन्धान केन्द्रों पर किया जाता है।
(ii) बांछित गुणों का चयन-फसल की नई किस्म तैयार करने के लिए पहले दो मौजूदा किस्मों को चूनते हैं। प्रत्येक में वंछित गुण का होना आवश्यक है। जैसे रोगों की प्रतिरोधकता अथवा अधिक उपज। चयन वास्तव में यह प्रक्रिया है जो अपेक्षाकृत उत्तम लक्षणे वाले कुछ पौधों के प्रवर्धन और अन्तरजीविता की प्रोत्साहित करती है। चयनकर्ता फसली पौधों के उन गुणों को चयनित करता है, जो गुणवत्ता, प्रतिरोधकता, उपज आदि से सम्बन्धित होते हैं।
(iii) संकरण-आनुवंशिक रूप से एक ही जाति के दो भिन्न जनकों के मध्य निषेचन (क्रॉस कराकर) द्वारा नई किस्म उत्पन्न .करने की विधि को संकरण कहते हैं। इस विधि में आनुवंशिक रूप से भिन्न पौधों के मध्य क्रॉस कराया जाता है संकरण निम्नलिखित प्रकार के हो सकते हैं -
(a) अन्त:किस्मीय संकरण-एक ही किस्म के दो पादपों में परस्पर क्रॉस कराया जाता है। यह विधि उन किस्मों में उपयोगी रहती है जिनकी आबादी में जीन प्रारूपों का मिश्रण है और वे स्वपरागित होते हैं। स्वपरागित फसलों में यह विधि किस्म को सुधारने व बनाए रखने के लिए प्रयोग में लाई जाती है।
(b) अन्तरा-किस्मीय संकरण-एक ही जाति की दो विभिन्न किस्मों के पादपों में परस्पर क्रॉस कराया जाता है इसको अन्तरा-किस्मीय संकरण कहते हैं। अनाज की अधिकांश फसलों की संकर किस्में इसी विधि द्वारा प्राप्त की गई हैं।
(c) अन्तरा-जातीय संकरण-जब एक वंश की दो विभिन्न जातियों में क्रॉस कराया जाता है। इससे सूखा या रोग प्रतिरोधकता, जैसे-कुछ महत्त्वपूर्ण जीन एक जाति से दूसरी में स्थानान्तरित किए जाते है।
(d) अन्तरा-वंशीय यसंकरण-जब दो भिन्न-भिन्न वंशों के पौधों में क्रॉस कराया जाता है तो एक नई किस्म का पौधा उत्पन्न हो जाता है। इसे अन्तरा-बंशीय संकरण कहते है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions