Doubtnut Promotions Sticky

कोशिकाद्रव्य की संरचना का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

केन्द्रक (Nucleus) रॉबर्ट ब्राउन (Robert Brown, 1831) ने केन्द्रक की खोज की। सामान्यत: कोशिका में एक ही केन्द्रक होता है। केन्द्रक के निम्नलिखित चार भाग होते हैं-
(i) केन्द्रक कला, (ii) केन्द्रकद्रव्य, (iii) केन्द्रिक, (iv) क्रोमैटिन जालक
(i) केन्द्रक कला (Nuclear membrane)-यह दोहरी इकाई झिल्ली से बनी होती है जो केन्द्रक के चारों ओर एक आवरण बनाती है। परिकेन्द्रकीय अवकाश
यह केन्द्रक तथा कोशिकाद्रव्य के बीच पदार्थों के नामोर आवागमन को नियन्त्रित करती है।
(ii) केन्द्रकद्रव्य (Nucleoplasm or Nuclear sap) केन्द्रक के मैट्रिक्स को केन्द्रकद्रव्य या कैरियोलिम्फ कहते हैं। यह न्यूक्लियोप्रोटीन से बना पारदर्शी, कोलॉइडी अर्द्धतरल पदार्थ होता है। यह केन्द्रक कला से घिरा होता है। इसमें केन्द्रिक और क्रोमैटिन जालक आदि पाए जाते हैं।
(iii) केन्द्रिक, (Nucleolus) केन्द्रक के अन्दर एक या दो केन्द्रिकाएँ होती हैं। ये किसी झिल्ली के अभाव में सीधे केन्द्रकद्रव्य के सम्पर्क में रहती हैं।
(iv) क्रोमैटिन जालक (Chromatin reticulum)-केन्द्रकद्रव्य में गहरा स्टेन लेने वाले पदार्थ से बनी धागों की तरह की रचनाएँ होती हैं। ये धागे परस्पर मिलकर क्रोमैटिन जालिका बनाते हैं। कोशिका विभाजन के समय क्रोमैटिन धागे संघनित होकर गुणसूत्र (chromosomes) बनाते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions