Doubtnut Promotions Sticky

अनुलेखन पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

कोशिका की खोज एवं कोशिका सिद्धान्त (Discovery of cell and Cell Theory)
कोशिका का अध्ययन सर्वप्रथम रॉबर्ट हुक (Robert Hooke, 1665) ने किया था। उन्होंने बोतल के कॉर्क की एक पतली पर्त की आन्तरिक संरचना का अध्ययन अपने द्वारा निर्मित सरल सूक्ष्मदर्शी की सहायता से किया। बोतल के कॉर्क में उन्होंने मधुमक्खी के छत्ते के सदृश संरचनाएँ देखीं तथा इन संरचनाओं को उन्होंने कोशिका कहा। कोशिका लैटिन भाषा के शब्द सेलुला (cellula) से लिया गया है, जिसका अर्थ है कक्ष या छोटा कमरा।
एन्टोनी वॉन ल्यूवेनहॉक (Antonyvan Leeuwenhoek, 1674) ने एककोशिकीय जन्तुओं,जीवाणुओं आदि को देखा। कोशिका सिद्धान्त (Cell Theory)-जर्मन के वनस्पति विज्ञानशास्त्री मैथिआस श्लीडन (Mathias Schleiden, 1838) और प्राणी विज्ञानशास्त्री थियोडोर श्वान (Theodor Schwann, 1839) ने कोशिका सिद्धान्त का प्रतिपादन किया। कोशिका सिद्धान्त के अनुसार जन्तुओं एवं वनस्पतियों के शरीर एक या अनेक कोशिकाओं से बने होते हैं। कोशिका शरीर की रचनात्मक तथा क्रियात्मक इकाइयाँ हैं। कोशिका सिद्धान्त के प्रमुख आधार (विशेषताएँ) निम्नलिखित हैं
(a) कोशिकाएँ शरीर की संरचनात्मक इकाइयाँ होती हैं।
(b) कोशिकाएँ शरीर की क्रियात्मक इकाइयाँ होती हैं।
बाद में रुडोल्फ विरचो (Rudolf Virchow) ने स्पष्ट किया कि कोशिका की उत्पत्ति पूर्ववर्ती कोशिका के विभाजन से ही होती है। यह बिन्दु भी अब कोशिका सिद्धान्त का अभिन्न भाग है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions