Doubtnut Promotions Sticky

हम्पी नगर की वास्तुकला का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

हम्पी नगर की वास्तुकला
हम्पी नगर, कृष्णा और तुंगभद्रा नदियों की घाटियों में स्थित है। यह नगर 1336 ई. में स्थापित विजयनगर साम्राज्य का केन्द्र स्थल था। इसकी वास्तुकला का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है
(1) उच्च कोटि की किलेबंदी-हम्पी शहर की किलेबन्दी उच्च कोटि की थी। किले की दीवारों के निर्माण में कहीं भी गारे-चूने जैसे किसी भी जोड़ने वाले मसाले का प्रयोग नहीं किया गया था और शिलाखण्डों को आपस में फंसाकर गूंथा गया था।
(2) विशिष्ट वास्तुकला-हम्पी की वास्तुकला विशिष्ट प्रकार की थी। वहाँ के शाही भवनों में भव्य मेहराब और गुंबद थे। वहाँ स्तंभों वाले कई विशाल कक्ष थे, जिनमें | मूर्तियाँ रखने के लिए आले बने हुए थे।
(3) सुनियोजित बाग-बगीचे-शाही भवनों में सुनियोजित बाग-बगीचे थे, जिनमें कमल और टोडों की आकृति वाले मूर्तिकला के नमूने थे।

Doubtnut Promotions Banner
|