Doubtnut Promotions Sticky

नीचे दी गई मेंडलीव आवर्त सारणी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें।
(i) उस तत्व का नाम लिखें जो
(क) समूह I तथा आवर्त 3 में है। (ख) समूह VII तथा आवर्त 2 में है।
(ii) निम्नलिखित के लिए सूत्र सुझाएँ
(क) नाइट्रोजन का ऑक्साइड (ख) ऑक्सीजन का हाइड्राइड
(iii) आवर्त सारणी के समूह VIIIमें कोबाल्ट को, जिसका परमाणु द्रव्यमान 58.93 है, निकेल जिसका परमाणु द्रव्यमान 58.71 है, से पहले क्यों रखा गया है?
(iv) गैलियम के अतिरिक्त उन दो अन्य तत्वों के नाम लिखें जिनकी खोज मेंडलीव के अपनी आवर्त सारणी में रिक्त स्थान छोड़ने के बाद हुई ?
(v) Li,Na तथा K के परमाणु द्रव्यमानों का उपयोग करके Liतथा K का औसत परमाणु द्रव्यमान ज्ञात करें और इसकी तुलना Na के परमाणु द्रव्यमान से करें। इस क्रियाकलाप द्वारा निकाले गये निष्कर्ष का उल्लेख करें।

Text Solution
Verified by Experts

(i) (क) सोडियम (Na), (ख) फ्लु ओरीन (F)
(ii) (क) N2O3, (ख) OH2
(iii) आवर्त सारणी व्यवस्थित करते समय मेंडलीव को सारणी में अधिक द्रव्यमान वाले तत्व को कभी-कभी कम द्रव्यमान वाले तत्व से पहले रखना पड़ा। क्रम इसलिए उलटना पड़ा ताकि समान गुणधर्म वाले तत्वों को एक साथ रखा जा सके। यही कारण है कि आवर्त सारणी के समूह VIII में कोबाल्ट को जिसका परमाणु द्रव्यमान 58.93 है, निकेल जिसका परमाणु द्रव्यमान 58.71 है, से पहले रखा गया।
(iv) गैलियम (Ga) के अतिरिक्त स्कैडियम (Sc) तथा जर्मेनियम (Ge) की खोज मेंडलीव के आवर्त सारणी में रिक्त के स्थानों के छोड़ने के बाद हुई।
(v) ocr_image
लिथियम और पोटैशियम के परमाणु द्रव्यमानों का औसत = 7+392=23 सोडियम का परमाणु द्रव्यमान = 23 क्योंकि सोडियम का परमाणु द्रव्यमान 23 होता है।
निष्कर्ष - अत: Li और K का औसत परमाणु द्रव्यमान भी 23 है। फलतः हम कह सकते हैं कि लिथियम (Li) + पोटैशियम (K) का औसत परमाणु द्रव्यमान = सोडियम का परमाणु द्रव्यमान।
अथवा, (i) हम तत्वों का वर्गीकरण क्यों करते हैं
उत्तर-आरंभ में जब बहुत ही कम तत्व ज्ञात थे तब उनके गुणों का अलग-अलग अध्ययन करने में कोई कठिनाई नहीं थी। किंतु जब एक-एक करके बहुत-से तत्वों का आविष्कार हुआ तो उनके गुणों का अलग-अलग अध्ययन करने में काफी कठिनाई महसूस होने लगी। इस कारण वैज्ञानिकों ने समान गुणवाले तत्वों को समूहों में दिया ताकि किसी विशेष समूह के किसी एक तत्व के गुणों का अध्ययन करके उस समूह के अन्य तत्वों के गुणों का पूर्वानुमान किया जा सके।
(ii) आवर्त सारणी का निर्माण करते समय मेंडलीव द्वारा अपनाए गए दो मापदंड क्या थे?
उत्तर -आवर्त सारणी का निर्माण करते समय मेंडलीव द्वारा अपनाए गए दो मापदंड निम्नलिखित हैं (i) तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमान के क्रम में सजाया। (ii) समान गुण वाले तत्वों को एक समूह में रखने का प्रयास किया।
(iii) मेंडलीव ने अपनी आवर्त सारणी में कुछ रिक्त स्थान क्यों छोड़ दिए थे?
उत्तर मेंडलीव ने अपनी आवर्त सारणी में कुछ रिक्त स्थान छोड़ दिए क्योंकि उनमें किसी भी ज्ञात तत्व का समावेश नहीं हो पाता था। बाद में चलकर स्कैडियम (Sc), गैलियम (Ga) और जर्मेनियम (Ge) का आविष्कार होने पर उन्हें इन रिक्त स्थानों में रखा गया।
(iv) मेंडलीव की आवर्त सारणी में हीलियम, निऑन तथा आर्गन जैसी उत्कृष्ट गैसों का उल्लेख क्यों नहीं किया गया था?
उत्तर मेंडलीव की आवर्त सारणी में हीलियम (He), निऑन (Ne) तथा आर्गन (Ar) जैसी उत्कृष्ट गैसों का उल्लेख इसलिए नहीं किया गया था कि उस समय तक इन उत्कृष्ट गैसों का आविष्कार नहीं हुआ था।
(v) क्या आप क्लोरीन के दो समस्थानिकों Cl-35 तथा Cl-37 को उनके परमाणु द्रव्यमान भिन्न होने के कारण भिन्न-भिन्न स्थानों पर रखना पसंद करेंगे अथवा रासायनिक गुण समान होने के कारण एक ही स्थान पर रखेंगे? अपने उत्तर की पुष्टि करें।
उत्तर तत्वों के वर्गीकरण के लिए परमाणु संख्या अधिक उपयोगी मौलिक गुण है परमाणु द्रव्यमान नहीं, यही कारण है कि हम क्लोरीन के दो समस्थानिकों Cl-35 तथा Cl-37 को उनके परमाणु द्रव्यमान भिन्न-भिन्न होने के कारण भिन्न-भिन्न स्थानों पर रखना पसंद करते हैं। अथवा रासायनिक गुण समान होने के कारण एक ही स्थान पर रखेंगे क्योंकि दोनों ही समस्थानिकों की परमाणु संख्या एक समान है अतः इन्हें एक ही स्थान पर रखा जा सकता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions