Doubtnut Promotions Sticky

आधुनिक आवर्त सारणी का उल्लेख करते हुए बताएँ कि इस आधार पर बनी आवर्त सारणी की मुख्य उपयोगिताएँ क्या हैं?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

परमाणु संख्या के आधार पर तत्वों को सजाकर आवर्त सारणी को संशोधित रूप में प्रस्तुत किया गया जिसे आधुनिक आवर्त सारणी कहते हैं। इसे आवर्त सारणी का दीर्घ या वृहत रूप (Long or extended form of the periodic table) भी कहते हैं।
आधुनिक आवर्त सारणी में उपवर्ग A और B को अलग-अलग करके वर्गों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस प्रकार आवर्त सारणी में अब 18 वर्ग हो गए हैं।
IUPAC (International Union of Pure And Applied Chemistry) के नवीनतम अनुशंसा के अनुसार, आवर्त सारणी के वर्गों के संख्याओं को अरबी अंकों में (1, 2, 3, 4 से लेकर 18 तक) व्यक्त किया गया है, पुराने प्रचलन में वर्गों को रोमन अंकों (I, II, III, IV.... VIII) में व्यक्त किया गया था।
उपयोगिताएँ आधुनिक आवर्त सारणी की मुख्य उपयोगिताएँ निम्नलिखित हैं
(i) तातत्वों को बढ़ते परमाणु क्रमांक में व्यवस्थित किया गया है।
(ii)इस आवर्त सारणी में 18 ऊर्ध्वाधर स्तंभ है जो कि वर्ग कहलाते हैं।
(iii)वर्ग 3 से वर्ग 12 में संक्रमण तत्व रखे गए हैं।
(iv) आधुनिक आवर्त सारणी में उत्कृष्ट गैसों को वर्ग 18 में व्यवस्थित किया गया है।
(v) तत्वों के समस्थानिकों को उनके संगत तत्वों के स्थान पर ही रखा गया है क्योंकि उनके परमाणु क्रमांक समान होते हैं।
(vi) रासायनिक रूप से असमान तत्वों को पृथक्-पृथक् वर्गों में रखा गया है।
(vii) इसमें वर्गीकरण का आधार परमाणु क्रमांक है। इस प्रकार मेंडलीव में वर्णित प्रतिलोम क्रम संबंधी दोष को दूर कर दिया है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions