तत्वों के वर्गीकरण के क्षेत्र में हुए कुछ प्रारंभिक प्रयासों का उल्लेख करें।
तत्वों के वर्गीकरण के क्षेत्र में हुए प्रारंभिक प्रयास निम्नलिखित हैं
(i) धातु और अधातु में वर्गीकरण (Classification into metals and non-met s)- सर्वप्रथम 18वीं शताब्दी में लभ्वाजे ने तत्वों का वर्गीकरण धातु और अधातु में किया उनके अनुसार, कुछ गुण सभी धातुओं में समान रूप से पाए जाते हैं। उदाहरण के लिए, धातुएँ चमकीली, आघातवर्धनीय तथा तन्य होती हैं। ये ऊष्मा और विद्युत के सुचालक होते हैं तथा इनके ऑक्साइड भास्मिक होते हैं। इसी प्रकार अधातुओं में भी कुछ गुण समान रूप से पाए जाते हैं। उदाहरण के लिए है, अधातुएँ देखने में उदास होती हैं तथा इनमें आघातवर्धनीयता और तन्यता नहीं होती। ये ऊष्मा और विद्युत के कुचालक होती हैं तथा इनके ऑक्साइड अम्लीय होते हैं।
(ii) संयोजकता के आधार पर वर्गीकरण (Classification based on Valency) इसके अनुसार, समान संयोजकता वाले तत्वों को एक-साथ रखा गया यथा एकबंधन, द्विबंधन, त्रिबंधन आदि तत्वों को अलग वर्गों में विभाजित किया गया।
(iii) डोबरेनर का त्रियक (Dobereiner.s triad) -19वीं शताब्दी के प्रारंभ में जर्मन रसायनज्ञ डोबरेनर ने रासायनिक दृष्टि से सदृश तत्वों को तीन-तीन के समूहों में वर्गीकृत किया। ये समूह त्रियक (triads) कहलाते हैं। उन्होंने त्रियक के नियम की घोषणा की जिसके अनुसार, .त्रियक के तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमानों के क्रम में सजाने पर मध्यवर्ती तत्व का परमाणु द्रव्यमान किनारेवाले शेष दोनों तत्वों के द्रव्यमानों का औसत होता है।
(iv) न्यूलैंड्स का अष्टक नियम (Newlands law of Octaves)- 1865-66 में अंगरेज रसायनज्ञ जॉन न्यूलैंड्स ने अपने समय तक आविष्कृत तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमानों के क्रम में सजाकर एक नियम का प्रतिपादन किया जिसे न्यूलैंड्स का अष्टक नियम कहते हैं। इस नियम के अनुसार, यदि तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमानों के क्रम में सजाया जाए तो किसी भी तत्व से प्रारंभ करने पर आठवें तत्व के गुण पहले तत्व के गुणों के समान होते हैं, जैसा कि संगीत का आठवाँ स्वर पहले स्वर के समान होता है। यदि सोडियम (Na) से गिनती प्रारंभ की जाए तो आठवाँ तत्व पोटैशियम (K) आता है। इन दोनों तत्वों के गुण समान होते हैं। इसी प्रकार, बेरिलियम (Be) से गिनती प्रारंभ करने पर आठवाँ तत्व मैग्नीशियम (Mg) आता है, जिसके गुण बेरिलियम के गुणों के समान होते हैं।
(v) मेंडलीव का आवर्त नियम (Mendeleev.s Periodic law) न्यूलैंड्स के अष्टक नियम से प्रेरित होकर 1869 में रूसी रसायनज्ञ दमित्री मेंडलीव (Dmitri Mendeleev) ने तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुणों का गहन अध्ययन करके तत्वों के वर्गीकरण की एक नई प्रणाली विकसित की। तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमानों के क्रम में सजाकर उन्होंने देखा कि
(a) तत्वों के गुणों में क्रमिक परिवर्तन होता है।
(b) तत्वों की एक निश्चित संख्या के बाद लगभग समान गुणवाले तत्व पाए जाते हैं। अपने निष्कर्षों के आधार पर मेंडलीव ने एक नियम का प्रतिपादन किया जिसे मेंडलीव का आवर्त नियम कहते हैं। इस नियम के अनुसार, तत्वों के भौतिक व रासायनिक गुण उनके परमाणु द्रव्यमानों के आवर्तफलन होते हैं। दूसरे शब्दों में, यदि तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमानों के क्रम में सजाया जाए तो एक निश्चित संख्या के बाद समान गुणवाले तत्व पाए जाते हैं।
Topper's Solved these Questions
- तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरणBook:KIRAN PUBLICATIONChapter:तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरणExercise:अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
Explore 20 Videos
- तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरणBook:KIRAN PUBLICATIONChapter:तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरणExercise:अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।)
Explore 10 Videos
- तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरणBook:KIRAN PUBLICATIONChapter:तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरणExercise:अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)
Explore 11 Videos
- कार्बन तथा इसके यौगिकBook:KIRAN PUBLICATIONChapter:कार्बन तथा इसके यौगिकExercise:अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
Explore 7 Videos
- धातु एवं अधातु Book:KIRAN PUBLICATIONChapter:धातु एवं अधातु Exercise:अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
Explore 22 Videos
Similar Questions
तत्व X, XCI, सूत्र वाला एक कलोराइड बनता है, जो एक ठोस है और जिसका गलनांक अधिक है। आवर्त सारणी में यह तत्व संभवतः किस समूह के अंतर्गत होगा?
View Solutionवर्ग में ऊपर से नीचे आने पर धातुओं की क्रियाशीलता..........है।
View Solutionआवर्त सारणी के लघु एवं दीर्घआवर्त से क्या समझते हैं ? आवर्त सारणी के लघु एवं दीर्घ आवर्तों की संख्या बताएँ।
View Solutionकिसी कार्बनिक यौगिक का नामकरण किस प्रकार किया जाता है ?
View Solutionधातु और अधातु के सामान्य गुणधर्मों के प्रमुख चार अपवाद लिखिए।
View Solutionविद्युत क्षेत्र का भौतिक अभिप्राय || बिंदु आवेश के कारण विद्युत् क्षेत्र || आवेशों के निकाय के कारण विद्युत क्षेत्र || कुछ प्रश्न
View Solutionवैद्युत द्विध्रुव तथा द्विध्रुव का आघूर्ण || वैद्युत द्विध्रुव के कारण क्षेत्र अक्षीय स्थिति में || कुछ प्रश्न
View Solutionवैद्युत क्षेत्र रेखाएँ || विद्युत क्षेत्र का भौतिक अभिप्राय || बिंदु आवेश के कारण विद्युत् क्षेत्र || आवेशों के निकाय के कारण विद्युत क्षेत्र || कुछ प्रश्न
View Solutionआवेशों के निकाय के कारण विद्युत क्षेत्र || वैद्युत द्विध्रुव तथा द्विध्रुव का आघूर्ण || वैद्युत द्विध्रुव के कारण क्षेत्र अक्षीय स्थिति में || कुछ प्रश्न
View Solutionतत्वों के वर्गीकरण के प्रारंभिक प्रयास
View Solutionराजस्थान बोर्ड|तत्वों के आवर्त वर्गीकरण
View Solutionतत्वों के वर्गीकरण की आरंभिक अवधारणाएं
View Solutionतत्वों का वर्गीकरण
View Solutionआवर्त सारणी में तत्वों के गुणों का क्रम एवं प्रशनोत्री
View Solutionआवर्त सारणी में तत्वों के गुणों का क्रम एवं प्रशनोत्री
View Solutionकुछ रोचक तथ्य पोषक तत्वों के बारे में
View Solution