Doubtnut Promotions Sticky

ओजोन क्या है ? इसके स्तर में अवक्षय होने से हमें क्या नुकसान हो सकता है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से बना यह एक गैस है। जो वायुमंडल में 15 किलोमीटर से लेकर 50 किलोमीटर ऊँचाई वाले क्षेत्र के बीच एक स्तर के रूप में पाया जाता है। यह सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकता है। कुछ रसायन जैसे क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC) फ्लोरोकार्बन (FC) ओजोन से अभिक्रिया कर आण्विक (O2) एवं परमाण्विक (O) ऑक्सीजन के रूप में विखंडित कर ओजोन स्तर को अवक्षय कर रहे हैं। इसके अवक्षय होने से सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणें सीधे पृथ्वी पर पहुँच जायेंगे। इससे सभी जीव-जन्तुओं को हानि पहुँच सकता है। अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन के स्तर में इतनी कमी आई है कि इसे ओजोन छिद्र तक कहा जा रहा है। ऐसा होने से हिमालय का बर्फ पिघल सकता है और समुद्र का जल स्तर अधिक ऊपर उठ जायेगा जिससे बड़े समुद्र के किनारे बसे शहर पानी से डूबा सकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions