Doubtnut Promotions Sticky

समजात अंग और अवशेषांग क्या है? उदाहरण सहित समझाइए। ये अंग किस प्रकार जैव विकास को प्रमाणित करने में सहायक हैं?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

विभिन्न जंतुओं की संरचना के अध्ययन से यह पता चलता है कि भिन्न-भिन्न वातावरण में रहनेवाले जंतुओं के कुछ अंग ऐसे होते हैं जो संरचना और उत्पत्ति के दृष्टिकोण से तो एकसमान होते हैं, परंतु अपने वातावरण के अनुसार ये भिन्न-भिन्न कार्यों का संपादन करते हैं। ऐसे अंग समजात अंग कहलाते हैं। जैसे मेढक, पक्षी, बिल्ली तथा मनुष्य के अग्रपादों में पाए जानवाले अस्थियों के अवयव प्राय: समान होते हैं, परंतु इन कशेरूक प्राणियों के अग्रपाद विभिन्न प्रकार के कार्यों का संपादन करते हैं।
ocr_image
समजात अंगों का पाया जाना यह प्रमाणित करता है कि इन जंतुओं का विकास एक ही पूर्वज में हुआ है।
समजात अंगों के विपरीत जंतुओं के कुछ अंग ऐसे होते हैं, जो रचना और उत्पत्ति या उद्भव के दृष्टिकोण से एक-दूसरे से भिन्न होते हैं, परंतु वे एक ही प्रकार का कार्य करते हैं। ऐसे अंग असमजात अंग (analogous organs) कहलाते हैं। जैसे तितली तथा पक्षी के पंख (wings) उड़ने का कार्य करते हैं, परंतु इनकी मूल संरचना और उत्पत्ति अलग-अलग प्रकार की होती हैं। पक्षी के पंख में अस्थियाँ, त्वचा तथा पंख (feathers) होते हैं, जबकि तितली या अन्य कीटों के पंख क्यूटिकल के परत से ढंके होते हैं तथा इनमें कुछ तंत्रिकीय पेशियाँ होती हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions