Doubtnut Promotions Sticky

आनुवंशिकता का गुणसूत्र मन क्या है ? इसके बिन्दुओं को लिखें। जीन्स कहाँ स्थित होते हैं?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

आनुवंशिकता का गुमासूत्र सिद्धान्त - जीन्स गुणसूत्रों पर स्थित होते हैं - सटन तथा बोवेरी (Sutton and Boveri) ने 1902 में गुणसूत्र द्वारा आनुवंशिकता का सिद्धान्त (Chromosomal Theory of Inheritance) प्रस्तुत किया। उन्होंने मेण्डल के सिद्धान्तों तथा गुणसूत्रों के सम्बन्ध का अध्ययन किया तथा अग्रलिखित नियम प्रतिपादित किये - (i) एक पीढ़ी से दूसरी पीढी में स्थानान्तरण एवं कोशिका विभाजन के समय गुणसूत्र तथा मेण्डल के कारकों (factors) के बीच समानता होती है। (ii) युग्मक निर्माण के समय दोनों पैतृकों के गुणसूत्र अलग होते हैं। (iii) जीन्स गुणसूत्र पर रैखिक क्रम में स्थित होते हैं। अतः सटन तथा बोवेरी के अनुसार जीन गुणसूत्र का एक भाग होता है। मनुष्य में 23 जोड़ी गुणसूत्र होते हैं तथा उन पर लगभग 30 हजार से 40 हजार जीन्स होते हैं। गुणसूत्रों पर जीन्स का नियमित स्थान बिन्दुपथ (locus) होता है। आणविक आधार पर जीन डी.एन.ए. का वह छोटा-से-छोटा खण्ड होता है जो एक प्रोटीन अणु का निर्माण करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions