Doubtnut Promotions Sticky

मानव कोशिकाओं के नाभिक में कितने प्रकार के गुणसूत्र होते हैं?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

तीजो (Tijio) एवं लीवन (Levan) ने 1956 में देखा कि मानव कोशिकाओं के नाभिकों में 46 (23 जोड़ी) गुणसूत्र होते हैं। इनमें 22 जोड़ी आटोसोम (Autosomes) एवं एक जोड़ी लिंग-गुणसूत्रों (Sex-chromosomes or Allosomes) का होता है। पुरुष में लिंग-गुणसूत्रों की आकृति में अन्तर होता है, इन्हें X और Y गुणसूत्र कहते हैं। स्त्री में दोनों लिंग-गुणसूत्र एक समान होते हैं और इन्हें XX गुणसूत्र कहते हैं।
गुणसूत्रों की लम्बाई एवं सेन्ट्रोमीयर की स्थिति में अन्तर होता है। सेन्ट्रोमीयर की स्थिति के आधार पर गुणसूत्रों को मध्यकेन्द्री, उपमध्यकेन्द्री एवं अग्रबिन्दु (Metacentric, Submeta centric and Acrocentric) कहते हैं। गुणसूत्रों की आकृति का अध्ययन कोशिका विभाजन की मेटोफेज प्रावस्था (Metaphase stage) में किया जाता है। इस प्रावस्था के गुणसूत्रों को आकृति एवं परिमाप के आधार पर जोड़ों (Pairs) में घटते हुए परिमाप के क्रम में रखा जाता है। इस विन्यास में गुणसूत्रों को सात समूहों (Seven groups-A to G) में विभक्त किया गया है। घटते हुए परिमाप के क्रम से दैहिक गुणसूत्रों (Autosomes) को 1 से 22 तक संख्याकृत करते हैं। प्रथम समूह (Group A) के गुणसूत्र दीर्घतम होते हैं जबकि सातवें समूह (Group G) के गुणसूत्र सबसे छोटे होते हैं। X-गुणसूत्र बड़ा होता है और इसे समूह-C के गुणसूत्रों के साथ रखते हैं। Y-गुणसूत्र छोटा होता है और से समूह-G में रखते हैं।
ocr_image

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions