Doubtnut Promotions Sticky

जीवन-काल क्या है ? इसकी विभिन्न अवस्थाओं का वर्णन उदाहरण सहित करें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जन्म से लेकर किसी जीव के प्राकृतिक मृत्यु के बीच की अवधि को जीवन काल (Life Span) कहते हैं। यह कुछ मिनट से लेकर कई हजार वर्ष तक हो सकता है, जैसे-मैफ्लाई का जीवन काल 1 दिन जबकि Giant कछुआ का 200 वर्ष । किसी जीव के जीवन-काल की चार अवस्थाएँ होती हैं
(a) किशोरावस्था (Juvenility)-प्रत्येक जीव अपने जीवन में लैंगिक रूप से परिपक्व होने से पहले एक अवस्था में पहुँचता है, जिसे किशोरावस्था कहते हैं।
(b) प्रजनन अवस्था-इस अवस्था में कोई भी जीव प्रजनन करने योग्य होता है जो अलग-अलग जीवों के लिए अलग-अलग होता है।
(c) वृद्धावस्था (Senescent phase)-यह जनन अवस्था के अंत में शुरू होती है। इसमें कार्य करने की क्षमता धीरे-धीरे घटने लगती है और अंत में समाप्त हो जाती है।
मृत्यु-वृद्धावस्था का अंत मृत्यु द्धारा होता है। चूँकि वृद्धावस्था के दौरान कोशिकाएँ मृत होने लगती है, ऊतक टूटने लगते हैं तथा शरीर के महत्त्वपूर्ण अंग कार्य करना बंद कर देते हैं। फलतः मौत हो जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions