Doubtnut Promotions Sticky

अनिषेकजनन (Parthenogenesis) क्या है तथा इनके कितने प्रकार होते हैं ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

अनिषेकजनन में अंडे का विकास एक पूर्ण जीव के शरीर में बिना निषेचन के होता है। यह बहुत से जानवरों जैसे--अर्थोपोड्स, कुछ कशेरूकी (जैसे-लैसर्टा सेक्सिकोला), टायफलिना ब्रह्ममिना जैसे छोटे साँप में होता है। अनिषेकजनन मुख्यतः दो प्रकार का होता हैप्राकृतिक एवं कृत्रिम।
(i) प्राकृतिक अनिषेकजनन-यह अनवरत बहुत से जीवों के जीवन-चक्र में होता है। यह तीन प्रकार का होता है
(a) Complete-यह वैसे जीवों में होता है जिसमें सभी अंडों का विकास अनिषेकजनन द्धारा ही होता है। अतः ऐसे जीवों में Biparental प्रजनन की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें नर नहीं होते । अतः सभी Individuals मादा ही होती है, जो लैंगिक रूप से परिपक्व होकर फिर अंडा देती है तथा अनिषेचित अंडे विकसित होकर फिर मादा संतान उत्पन्न करती है। जैसे-Typhlina brahmina नामक साँप।
(b) अपूर्ण अनिषेकजनन-ऐसे जीवों में.लैंगिक प्रजनन तथा अनिषेकजनन दोनों होते हैं। जैसे-मधुमक्खी । इसमें नर या ड्रोन अनिषेचित अंडे से विकसित होता है जबकि रानी तथा श्रमिक मक्खी निषेचित अंडे से विकसित होता है।
(c) पीडोजेनिक अनिषेकजनन-ऐसे अनिषेकजनन लार्वा में पाया जाता है। यह लिवर फ्लूक के स्पौरोसिस्ट एवं रेडिया लार्वा के जीवन-चक्र में पाया जाता है।
(ii) कृत्रिम अनिषेकजनन (Artificial parthenogenesis)-इसमें अंडों को कृत्रिम रूप से उत्प्रेरित कर विकसित किया जाता है। जैसे-एनेलिड्स का अंडा, सी-अर्चिन, मेढक आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions