Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः वसंतीकरण एक निचित समय तक कम तापक्रम द्वारा पुष्पन को प्रोत्साहित करना है।
तर्कः यह अकालिक प्रजनन परिवर्धन को वृद्धि के मौसम में परिपक्वन तक रोक कर रखता है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


कुछ पौधों में पुष्पन गुणात्मक या मात्रात्मक तौर पर कम तापक्रम में अनावृत होने पर निर्भर करता है। इस प्रक्रिया को वसंतीकरण कहते हैं। यह अकालिक प्रजनन परिवर्धन को वृद्धि के मौसम में तब तक रोकता है जब तक पौधे परिपक्व न हो जायें। वसंतीकरण, कम ताप पर पुष्पन के प्रोत्साहन को कहते हैं। कुछ महत्वपूर्ण भोजन वाले पौधे, गेहूं, जौ, राई की दो किस्में होती हैं: जाड़े और वसन्त की किस्में। वसंत की किस्में, वसंत में बोई जाती हैं। यह बढ़ते मौसम की समाप्ति के पहले फूल और फल देती हैं। इसी तरह यदि जाड़े की किस्में वसंत में बोई जाएं तो वह वृद्धि मौसम की समाप्ति के पहले न तो फूल देंगी और न ही फल। ये पतझड़ में बोई जाती हैं और जाड़ा नवोद्भिद् के रूप में बिताती हैं। नवोद्भिद् वसंत में वृद्धि करते हैं और गर्मी में फूल व फल देते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions