Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः पौधों में विशिष्टीकृत श्वसन अंग नहीं होते हैं।
तर्कः पौधे के एक अंग से दूसरे अंग में गैसों का बहुत कम परिवहन होता है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


जंतुओं से भिन्न, पादपों में गैसों के आदान प्रदान के लिए कोई विशिष्ट अंग नहीं होता है। पादपों में गैसीय आदान प्रदान रंध्रों . एवं वातरंध्रों द्वारा विसरण से होता है। पादपों में श्वसनीय अंगों की अनुपस्थिति के कई कारण हैं। पादप का प्रत्येक अंग अपनी गैसीय विनिमय संबंधी आवश्यकताओं की देखरेख स्वयं करता है। इनमें एक भाग से दूसरे भाग में गैसों का परिवहन बहुत कम होता है। पादपों में गैसीय आदान प्रदान की बहुत ज्यादा अवश्यकता नहीं होती। सभी पादप अंग प्राणियों की तुलना में बहुत ही निम्न दर पर श्वसन करते हैं। पत्तियां प्रकाश संश्लेषण के दौरान गैसों की अपनी आवश्यकता के लिए अच्छी तरह से अनूकुलित होती हैं। इसके अलावा पत्तियां प्रकाश संश्लेषण के दौरान मुक्त ऑक्सीजन का उपयोग भी करती हैं। पादपों में कोशिकाएं एक दूसरे के साथ अत्यधिक सटी हुई होती हैं एवं पौधे की सतह के बहुत पास स्थित होती हैं। इसलिए वह दूरी जहां गैसें विसरित होनी चाहिए, ज्यादा नहीं होती।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions