Doubtnut Promotions Sticky

उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में जैविक विविधता की बहुलता का निम्न में से कौन-सा एक कारण है ?

A

उष्ण कटिबंधीय अक्षांश कई मिलियन वर्षों तक लगभग अबाधित रहा है |

B

उष्ण कटिबन्धीय वातावरण कम मौसमी, अपेक्षाकृत अधिक स्थायी और पूर्वानुमेय हैं |

C

उष्णकटिबन्ध में अधिक सौर ऊर्जा उपलब्ध होती है , जिसके परिणाम स्वरूप उत्पादकता अधिक होती है |

D

उपरोक्त सभी |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में अधिक विविधता है क्योंकि
(i) जाति उद्भवन समय का कार्य है | शीतोष्ण क्षेत्र पूर्व में कई हिम युगों से गुजर चुका है | इससे अधिकांश जातियां मर गईं | इस प्रकार का व्यवधान उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में नहीं हुआ, जहाँ जातियां निरन्तर फलती - फूलती रहीं और कई मिलियन वर्षों तक बगैर बाधा के विकसित हुई |
(ii) उष्ण कटिबंध में किसी भी प्रकार का प्रतिकूल मौसम नहीं होता है | निरन्तर अनुकूलित वातावरण उष्ण कटिबंधीय जीवों को और अधिक विशिष्टता और विविधता का लाभ देता है |
(iii) उष्ण कटिबंध में अधिक सौर ऊर्जा उपलब्ध होती है | यह उच्च उत्पादकता और अधिक जैव विविधता को प्रोत्साहित करती है |
( iv ) उष्ण कटिबंधों में संसाधनों की उपलब्धता उच्च है |
(v) अनुकूलित वातावरण के कारण कटिबंध में प्रतिस्पर्धा कम होती है |
(vi ) उष्ण कटिबंध में विलुप्तिकरण की दर कम है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions