Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन : रॉवोल्फिया वॉमीटोरिया पौधे द्वारा दर्शायी गयी जेनेटिक विभिन्नता आर्थिक रुप से बहुत महत्त्वपूर्ण होती है | ये पौधा हिमालय के विभिन्न क्षेत्रों में पाया जाता है |
तर्क : इस पौधे में उपस्थित एल्केलॉइड की मात्रा और किस्म दोनों, रॉवोल्फिया जाति और आर. वॉमीटोरिया स्ट्रेन के मध्य परिवर्तित होती रहती है |

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है |

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


रॉवोल्फिया वोमीटोरिया एक औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग आधुनिक औषधियों में होता है क्योंकि इसमें कुछ एल्केलॉइड्स पाये जाते हैं | यह पौधा हिमालय की विभिन्न श्रृंखलाओं में जेनेटिक विभिन्नता को प्रदर्शित करता है, विशेषकर एक क्रियाशील रसायन की प्रबलता और सान्द्रता के रूप में | इस रसायन की मात्रा और किस्म रॉवोल्फिया जातियों के मध्य और आर.वॉमीटेरा की विभिन्न स्ट्रेनों के मध्य परिवर्तित होती है | इसकी माँग बढ़ने और प्राकृतिक संसाधनों के कम होने के कारण एक नई स्ट्रैन जो कृषि उत्पादन के उपयुक्त हो, को विकसित करने की कोशिश की जा रही है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions