Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन : ऑफ साइट संग्रहण को बिखरी हुई समष्टि का पुनः संग्रहण करने, वनों में जातियों का पुनः प्रवेश कराने और नष्ट आवासों को पुनः स्थापित करने में प्रयोग किया जा सकता है |
तर्क : इन सीटू संरक्षण, संकटग्रस्त जातियों का उनके प्राकृतिक आवासों में संरक्षण को दर्शाता है |

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है |

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


इन सीटू संरक्षण, संकटग्रस्त जातियों का उनके प्राकृतिक आवासों में संरक्षण है | हॉटस्पॉट्स और संरक्षित क्षेत्र इन सीटू संरक्षण की विधियाँ हैं | ऑफ साइट संग्रहण, एक्स सीटू संरक्षण का एक भाग है अर्थात् संकटग्रस्त जातियों का उनके प्राकृतिक आवासों से दूर संरक्षण | ऑफ साइट संग्रहण वन्य और पालतू जातियों का वानस्पतिक उद्यानों, जन्तु उद्यानों, वन्यजीव सफारी उद्यानों, आरबोरा आदि में जीवित संग्रहण करने से संबंधित है | बहुत से वानस्पतिक उद्यानों में बीज बैंक, ऊतक संवर्धन सुविधाएँ और अन्य एक्स सीटू तकनीक होती हैं | इसी तरह से, बहुत से जन्तु उद्यानों में बंदी प्रजनन कार्यक्रमों को उचित प्रकार से प्रबंधित किया जाता है | इसके फलस्वरुप बहुत से जन्तु जो वन्य में विलुप्त हो गये हैं, उन्हें जन्तु उद्यानों में लगातार देखरेख में रखा जाता है | बन्दी प्रजनन को उन मामलों में भी करवाया गया है, जहाँ जीवित सदस्यों की संख्या बहुत ही कम है और इनके इन सीटू जीवित होने की असल में कोई संभावना नहीं होती है | जैसे ही कैद प्रजनन में संख्या बढ़ती है वैसे ही चयनित जंतुओं को वन्य में छोड़ दिया जाता है, उदाहरण कैलिफोर्नियन कैन्डर (जिम्नोजायपस कैलीफोर्निकस) और काले पैरों वाले फैरेट (म्युस्टेला निगराइपस) को इस विधि द्वारा विलुप्त होने से बचाया गया है | इसलिये, ऑफसाइट संग्रहण को कम होने वाली समष्टियों के पुनः संग्रहण में, वनों में जातियों को पुनः प्रवेश कराने में और क्षतिग्रस्त आवासों को पुनः स्थापित करने में उपयोग करते हैं |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions