Doubtnut Promotions Sticky

(i) पतले धागेनुमा गुणसूत्र जिन पर मोतीनुमा संरचनाएं दिखाई देती हैं।
(ii) पुनर्योजन ग्रंथिकाओं का दिखाई देना।
(iii) युगली/चतुष्क का बनना।
(iv) किएज्मेटा का उपान्ती भवन।
(v) किएज्मेटा का दिखाई देना।
उपरोक्त दिये गए लक्षणों के आधार पर विभिन्न अवस्थाओं को पहचानिए एवं सही विकल्प चुनिए।
(i) पतले धागेनुमा गुणसूत्र जिन पर मोतीनुमा संरचनाएं दिखाई देती हैं।   (ii) पुनर्योजन ग्रंथिकाओं का दिखाई देना।   (iii) युगली/चतुष्क का बनना।   (iv) किएज्मेटा का उपान्ती भवन।   (v) किएज्मेटा का दिखाई देना।   उपरोक्त दिये गए लक्षणों के आधार पर विभिन्न अवस्थाओं को पहचानिए एवं सही विकल्प चुनिए।

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


प्रोफेज I को पाँच उप-प्रावस्थाओं में विभाजित किया गया है- लेप्टोटीन, जायगोटीन, पेकीटीन, डिप्लोटीन और डायकाइनेसिस। लेप्टोटीन प्रावस्था के दौरान-गुणसूत्र दिखाई देने लगते हैं और संघनन लगातार होता रहता है। गुणसूत्र दानेदार आकृतियों से युक्त पतले धागेनुमा दिखाई देते हैं। इसके बाद जायगोटीन अवस्था आती है। इस दौरान गुणसूत्र जोड़े बना लेते हैं, जिन्हें समजात गुणसूत्र कहते जा हैं। समजात गुणसूत्र के एक जोड़े को बाइवेलेंट (युगली) कहते हैं। सूत्र युग्मित समजात गुणसूत्रों के जोड़ों द्वारा सायनेप्टोनीमल काम्प्लेक्स का निर्माण होता है। इसके बाद पेकीटीन अवस्था आती है। इसे जीन-विनिमय के स्थानों पर पुनर्योजित ग्रंथिकाओं की उपस्थिति द्वारा पहचान जाता है। अगली प्रावस्था, डिप्लोटीन की शुरुआत में ही सायनेप्टोनीमल कॉम्प्लेक्स का विघटन प्रारंभ हो जाता है। बाइवेलेंट के समजात गुणसूत्र जीन-विनिमय के स्थलों को छोड़कर एक-दूसरे से पृथक हो जाते हैं। इस x-आकृति की संरचना को किएज्मेटा कहते हैं। अर्द्धसूत्री प्रोफेज I की अंतिम प्रावस्था डायकाइनेसिस है, जिसके दौरान किएज्मेटा का उपान्तीभवन होता है। इस समय गुणसूत्र पूर्णतः संघनित होते हैं और समजात गुणसूत्रों को अलग-अलग करने के लिए अर्द्धसूत्री तर्कुओं का निर्माण प्रारंभ हो जाता है। डायकाइनेसिस के अंत तक केंद्रिका अदृश्य हो जाती है साथ ही केंद्रक झिल्ली टूटकर बिखर जाती है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions