Doubtnut Promotions Sticky

दो स्थितियों (A और B) में समसूत्री विभाजन की अवस्थाओं में लगने वाला समय नीचे दी गई सारिणी में दिया गया है।
दो स्थितियों (A और B) में समसूत्री विभाजन की अवस्थाओं में लगने वाला समय नीचे दी गई सारिणी में दिया गया है।      कुछ व्याख्याएँ निम्नलिखित हैं-   (I) 'A' और 'B' दोनों एक पादप के ऊतक हैं जिन्हें क्रमश: उच्च एव निम्न तापमान पर उगाया गया है।   (II) A' धीमी गति से उगने वाली पादप को प्रदर्शित करता है जबकि 'B' तीव्र गति से उगने वाली पादप प्रजाति को प्रदर्शित करता है।  (III) दोनों 'A' एवं 'B' सुप्त पादप ऊतकों को प्रदर्शित करते हैं, जिनमें इन्टरफेज अधिक लम्बी होती है।   सही व्याख्या/व्याख्याएँ हैं-
कुछ व्याख्याएँ निम्नलिखित हैं-
(I) 'A' और 'B' दोनों एक पादप के ऊतक हैं जिन्हें क्रमश: उच्च एव निम्न तापमान पर उगाया गया है।
(II) A' धीमी गति से उगने वाली पादप को प्रदर्शित करता है जबकि 'B' तीव्र गति से उगने वाली पादप प्रजाति को प्रदर्शित करता है।
(III) दोनों 'A' एवं 'B' सुप्त पादप ऊतकों को प्रदर्शित करते हैं, जिनमें इन्टरफेज अधिक लम्बी होती है।
सही व्याख्या/व्याख्याएँ हैं-

A

I एवं III

B

II एवं III

C

केवल III

D

केवल II

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


कोशिका चक्र, घटनाओं का एक ऐसा क्रम है जो कोशिका में विभाजन एवं द्विगुणन करता है। एक कोशिका चक्र को दो खण्डों- अंतरावस्था एवं समसूत्री विभाजन अवस्था में बांटा जा सकता है। अन्तरावस्था में पुन: तीन अवस्थाएँ G1, S और G2 होती हैं। अन्तरावस्था के दौरान कोशिका में वृद्धि होती है और यह विभाजन के लिए आवश्यक पोषकों को एकत्रित करती है। अन्तरावस्था की सर्वाधिक महत्वपूर्ण घटना S प्रावस्था के दौरान अनुवांशिक पदार्थ (DNA) का द्विगुणन होता है। अन्तरावस्था कोशिका चक्र के कुल समय का कम से कम 90% समय लेती है। समसूत्री प्रावस्था में केंद्रक का विभाजन होता है। यह कोशिका चक्र की अपेक्षाकृत छोटी अवधि होती है, और लगभग 10% समय लेती है।
कोशिका चक्र की अवधि अलग-अलग जीवों और विभिन्न ऊतकों की कोशिकाओं में अलग-अलग होती है, जैसे कि परिपक्व कोशिकाएं लम्बे समय तथा भ्रूणीय कोशिकाएँ कम समय में विभाजन करती हैं। अतः दिये गये आँकड़ों के अनुसार देखें तो पादप A में पादप B की अपेक्षा प्रत्येक घटना में अधिक समय लग रहा है, अत: यह कहा जा सकता है कि पादप A एक धीरे वृद्धि करने वाली एवं पादप B एक तीव्र वृद्धि करने वाली जाति है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions