Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन: C 4 पौधों में, बंडल शीथ कोशिकाओं में फॉस्फोइनोल पायरूवेट कार्बोक्सिलेज (PEPcase) एन्जाइम की प्रचुर मात्रा होती है।
तर्क: C 4 पौधों में मीजोफिल कोशिकाओं में एक एन्जाइम, रिब्यूलोज बाइफॉस्फेट कार्बोक्सिलेज-ऑक्सीजिनेज (RuBisco) की प्रचुर मात्रा होती है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


C 4 चक्र में प्राथमिक C O 2 ग्राही मीजोफिल कोशिकाओं में उपस्थित 3-कार्बन अणु फॉस्फोइनॉल पायरूवेट (PEP) होता है। इस स्थिरीकरण के लिए PEP कार्बोक्सिलेज या PEPcase एन्जाइम उत्तरदायी होता है। मीजोफिल कोशिकाओं में RuBisCO एन्जाइम की कमी होती है। C 4 अम्ल, OAA मीजोफिल कोशिकाओं में निर्मित होता है। बंडल शीथ कोशिकाओं में निर्मोचित C O 2 , C 3 या केल्विन चक्र में प्रवेश करती है, यह चक्र सभी पादपों में पाया जाता है। बंडल शीथ कोशिकाओं में भरपूर मात्रा में एन्जाइम रिब्युलोज बाइफॉस्फेट कार्बोक्सिलेज-ऑक्सीजिनेज (RuBisCO) होता है, लेकिन PEPcase की कमी होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions