Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः जल का विघटन PS II से संबंधित है।
तर्क: जल H+,O2 एवं इलेक्ट्रॉन में विघटित होता है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


प्रदीप्त क्लोरोप्लास्ट में जल के हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन में अपघटन की घटना को प्रकाश अपघटन अथवा प्रकाश उत्प्रेरित जल का विघटन कहा जाता है। इसके लिए प्रकाश ऊर्जा, एक ऑक्सीजन निर्मोची कॉम्प्लेक्स (OEC) तथा एक इलेक्ट्रॉन वाहक YZ की आवश्यता होती है। यह थायलेकॉइड झिल्ली की आंतरिक सतह से जुड़ा होता है। कॉम्प्लेक्स में 4 Mn आयन होते हैं। Mn(Mn2+,Mn3+,Mn4+) में प्रकाश ऊर्जान्वित परिवर्तन, जल के OH घटक से इलेक्ट्रॉनों को हटाकर ऑक्सीजन का निर्माण करते है। O2 के निर्मोचन के लिए भी दो अन्य आयनों Ca2" एवं Cl की आवश्यकता होती है। इलेक्ट्रॉन वाहक Y2 मुक्त इलेक्ट्रॉनों को P680 (यह P680 केन्द्र से जुड़े प्रोटीन का एक भाग है) को स्थानांतरित करता है।
4H2O4H++4OH
4OH ि −−−−−−−−−−−−−−−−Mn2+,Ca2+,Cl2H2O+O2⏐ ⏐ ⏐+4e
जल के प्रकाश अपघटन के दौरान मुक्त इलेक्ट्रॉन प्रकाश तंत्र II के P680 प्रकाश केन्द्र द्वारा ग्रहण कर लिए जाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions