Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन: ATPase के F के ट्राँसमेम्ब्रेन चैनल द्वारा स्ट्रोमा झिल्ली के पार प्रोटॉन की गति के कारण प्रोटॉन प्रवणता भंग हो जाती है।
तर्कः प्रोटॉन प्रवणता के भंग होने के कारण ही ऊर्जा उत्पन्न होती है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


प्रकाश संश्लेषण में इलेक्ट्रॉन परिवहन, प्रोटॉन प्रवणता उत्पन्न करता है। प्रवणता क्लोरोप्लास्ट में थायलाकॉइड के ल्यूमेन के अंदर उत्पन्न होती है। प्रोटॉन पम्प इलेक्ट्रॉनों के प्रवाह द्वारा ऊर्जान्वित होता है। यह ल्यूमेन में प्रोटॉन प्रवणता या H+ की उच्च सान्द्रता उत्पन्न कर देता है। प्रोटॉन प्रवणता पराझिल्ली चैनल्स, ATPase के CF0 द्वारा प्रोटॉनों की गति के कारण भंग हो जाती है। प्रवणता के टूटने से ATPase के F1 कणों को संरूपण परिवर्तन के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त हो जाती है, जिससे एंजाइम द्वारा अनेक ऊर्जा-पैक्ड ATP के अणुओं का संश्लेषण होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions