Doubtnut Promotions Sticky

दिए गए कथनों को पढ़िए एवं सही विकल्प चुनिए।
कथन 1: प्रकाश श्वसन केल्विन चक्र की सफल कार्यप्रणाली में बाधा उत्पन्न करता है।
कथन 2: प्रकाश-श्वसन में रिब्यूलोज -1, 5 बाइफॉस्फेट का ऑक्सीकरण होता है जो कि केल्विन चक्र में C O 2 का एक ग्राही है।

A

कथन 1 एवं 2 दोनों सही हैं तथा कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या है।

B

कथन 1 एवं 2 दोनों सही हैं लेकिन कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या नहीं है।

C

कथन 1 सही तथा कथा 2 गलत है।

D

कथन 1 एवं 2 दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


प्रकाश श्वसन (प्रकाश संश्लेषी कार्बन ऑक्सीडेटिव या PCO चक्र), रिब्युलोज-1, 5- बाइफॉस्फेट (RuBP) के ऑक्सीजनेशन एवं पौधे के प्रकाश संश्लेषी अंगों द्वारा C O 2 के निर्मोचन की प्रकाश आश्रित प्रक्रिया है। समान्य स्थितियों में, केल्विन चक्र में RuBP का कार्बोक्सिलीकरण होता है जबकि प्रकाश श्वसन के दौरान कार्बोक्सिलीकरण के बजाय, RuBP का ऑक्सीजनेशन होता है। ऐसा RuBisCo एन्जाइम के असामान्य व्यवहार के कारण होता है, जो उच्च तापमान पर ( 35 C से अधिक), ऑक्सीजिनेज (कार्बोक्सिलेज के बजाय) के रूप में कार्य करता है। C O 2 के स्थिरीकरण के बजाय, यह RuBP का ऑक्सीजनेशन करके 3-कार्बन वाले फॉस्फोग्लिसरिक अम्ल (PGA) एवं 2-कार्बन वाले फॉस्फोग्लाइकोलेट का निर्माण करता है। यह प्रकाश श्वसन की पहली अभिक्रिया है तथा इसे इस प्रकार से दर्शाया जा सकता है:
R u B P + O 2 RuBP ऑक्सीजिनेज P G A + फॉस्फोग्लाइकोलेट
इस प्रकार, प्रकाश श्वसन केल्विन चक्र की सफल कार्य प्रणाली में, कार्बोक्सिलीकरण के बजाय RuBP का ऑक्सीजनेशन करके बाधा उत्पन्न करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions