Doubtnut Promotions Sticky

दिन के समय स्टार्च एवं सुक्रोज के संश्लेषण के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं सही कथनों को चुनिए।
(i) ट्रायोज फॉस्फेट क्लोरोप्लास्ट तक सीमित रहती है तथा यह केवल स्टार्च के संश्लेषण के लिए ही उपयोग होती है।
(ii) ट्रायोज फॉस्फेट क्लोरोप्लास्ट से साइटोसोल में स्थानांतरित कर दी जाती है।
(iii) ट्रायोज फॉस्फेट, स्टार्च एवं सक्रोस दोनों के संश्लेषण में उपयोगी होती है।
(iv) ट्रायोज फॉस्फेट साइटोसोल से क्लोरोप्लास्ट में स्थानांतरित होती है।

A

(i) एवं (iii)

B

(ii) एवं (iii)

C

(ii) एवं (iv)

D

(iii) एवं (iv)

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


ग्लिसरेल्डिहाइड-3-फॉस्फेट (G3P) या 3-फॉस्फोग्लिसरेल्डीहाइड (PGAL), जिसे ट्रायोज फॉस्टफेट के नाम से भी जाना जाता है, एक रासायनिक यौगिक है जो सभी जीवों के अनेक केन्द्रीय उपापचयी पथों में एक मध्यवर्ती के रूप में प्राप्त होता है। यह प्रकाश संश्लेषण का एक मध्यवर्ती होता है। ट्रायोज फॉस्फेट का एक अंश क्लोरोप्लास्ट से साइटोसोल में स्थानांतरित कर दिया जाता है तथा यह ग्लूकोज, सुक्रोज, स्टार्च आदि के संश्लेषण के लिए प्रयुक्त होता है। इन अभिक्रियाओं को निम्नानुसार संक्षिप्त किया जा सकता है:
ocr_image
फ्रक्टोज-6-फॉस्फेट को फिर पौधों की आवश्यकता के आधार पर अन्य शर्कराओं (जैसे-ग्लूकोज, सुक्रोज, स्टार्च आदि) में परिवर्तित कर दिया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions