Doubtnut Promotions Sticky

जब दो पौधों L व M को प्रकाश की भिन्न-भिन्न तीव्रताओं एवं तापमानों पर रखा गया, तो उन्होंने प्रकाश संश्लेषण की दर में परिवर्तन को दिखाया, जिसे नीचे दिए गए वक्र द्वारा दर्शाया गया है-
जब दो पौधों L व M को प्रकाश की भिन्न-भिन्न तीव्रताओं एवं तापमानों पर रखा गया, तो उन्होंने प्रकाश संश्लेषण की दर में परिवर्तन को दिखाया, जिसे नीचे दिए गए वक्र द्वारा दर्शाया गया है-       वक्र दर्शाता है कि-
वक्र दर्शाता है कि-

A

L एक C3 पौधा है जिसके लिए प्रकाश संतृप्त बिन्दु सूर्य के पूर्ण प्रकाश का 100% है।

B

M एक C4 पौधा है जिसके लिए इष्टतम तापमान लगभग 20C है।

C

M एक C3 पौधा है जो L पौधे की तुलना में उच्च तापमान एवं प्रकाश की उच्च तीव्रता पर अधिक प्रभावित होता है।

D

L एक C4 पौधा है जो संतृप्त बिन्दु के ऊपर की प्रकाश की तीव्रताओं पर कार्य नहीं कर सकता है।

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


वह प्रकाश तीव्रता जिस पर एक पौधा प्रकाश संश्लेषण की अधिकतम दर को प्राप्त करता है, प्रकाश संतृप्त बिन्दु (Light saturation point) कहलाता है। C3 सूर्य पादपों में इसका मान पूर्ण सूर्य प्रकाश का 50 - 70% होता है तथा C4 सूर्य पादपों (जैसे गन्ना) में पूर्ण सूर्य के प्रकाश का 200% तक होता है। संतृप्त बिन्दु (यह कभी-कभार प्रकृति में C4 सूर्य पादपों में अनुभव किया जाता है) से ऊपर, प्रकाश संश्लेषण की दर गिरना शुरू हो जाती है। C3 पौधों में वह अनुकूलतम तापमान जिस पर प्रकाश संश्लेषण की दर अधिकतम होती है, 10C25C होता है, तथा C4 पादयों के लिए यह तापमान 30C45C होता है। अत: दिए गए ग्राफ से यह स्पष्ट है, कि L एक C4 पौधा है तथा M एक C3 पौधा है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions