Doubtnut Promotions Sticky

क्रेज शरीरिकी के बारे में गलत कथन को चुनिए।

A

अविभेदित मीजोफिल वैस्क्युलर बंडल्स के चारों ओर संकेन्द्री परतों में स्थित होती है।

B

बंडल शीथ कोशिकाओं में अपकेन्द्री क्लोरोप्लास्ट उपस्थित होते हैं।

C

बड़े आकार वाली बंडल शीथ कोशिकाएँ एक से अनेक परतों में पुष्पमाला के रूप में व्यवस्थित होती हैं।

D

बंडल शीथ कोशिकाओं के क्लोरोप्लास्ट में सुविकसित ग्रेना लैमिली होते हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


क्रेज शारीरिकी C4 पादपों का एक लक्षण है। क्रेज शारीरिकी में, मीजोफिल अविभेदित होता है तथा इसकी कोशिकाएं संवहन बण्डल के किनारे सकेन्द्री परतों में स्थित होती हैं। संवहन बंडल बड़े आकार वाली बंडल शीथ कोशिकाओं से घिरे होते हैं, जो फलों के हार के समान अनेक स्तरों में व्यवस्थित होती हैं। मीज़ोफिल कोशिकाओं के क्लोरोप्लास्ट छोटे होते हैं, जिनमें सुविकसित ग्रेना व एक परिधीय रेटीकुलम होता है किन्तु स्टार्च का अभाव होता है। इनमें CO2 के आरंभिक स्थिरीकरण के लिए एन्जाइम PEPcase होता है। बंडल शीथ कोशिकाओं के क्लोरोप्लास्ट एग्रेनल (Agranal) होते हैं। इनमें पेरीफरल रेटीकुलम तथा स्टार्च कण होते हैं। बण्डल शीथ कोशिकाओं में RuBisCO एंजाइम होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions