Doubtnut Promotions Sticky

भारतीय अर्थव्यवस्था में परिवहन एवं संचार की महत्ता का वर्णन कीजिए |

Text Solution
Verified by Experts

परिवहन एवं संचार साधनों का आर्थिक गतिविधियों के विकास के मध्य सकारात्मक संबंध है| परिवहन के माध्यम से ही हमारी आर्थिक क्रियाएँ सम्पादित होती हैं | परिवहन की महत्ता का वर्णन प्राचीन भारतीय धर्मग्रंथों में भी मिलता है | इनकी महत्ता वर्तमान युग में भी विद्यमान है परन्तु इसके गुण, रूप तथा गति में एक क्रांतिकारी परिवर्तन आ गया है |
परिवहन एवं संचार के साधन प्रादेशिक विकास में सहयोग देते हैं | इससे मनुष्य का आय जनजीवन भी पूर्णरूपेण प्रभावित होता है | पंचायत स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक समाज में शांति का माहौल बनाए रखने में पुलिस एवं सैनिकों के आने - जाने तथा बातचीत करने के लिए परिवहन एवं संचार की आवश्यकता होती है | ये साधन आवश्यक हैं | परन्तु इनके विकास का स्तर संस्कृति के स्तर से निर्धारित होती है | भारत जैसे विशाल भौगोलिक आकार तथा विभिन्न संस्कृतियों वाले देश में परिवहन एवं संचार के विभिन्न साधन एक - दूसरे को जोड़ने का कार्य करते हैं | इसके अतिरिक्त संचार के साधन सामाजिक - सांस्कृतिक स्तर को ऊँचा - उठाने में भी योगदान देते हैं | भारत का पाकिस्तान , नेपाल तथा बांग्ला देश के साथ परिवहन सम्पर्क दो देशों के बीच की सामाजिक - सांस्कृतिक विकास का सूचक है |
परिवहन एवं संचार साधनों के बिना किसी भी प्रकार की आर्थिक क्रिया लगभग असंभव है | देश के अन्दर सामानों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्रों में भेजने में परिवहन एवं संचार की महत्त्वपूर्ण भूमिका है | मानव परिवहन के साधनों के सहारे देश के किसी भी भाग में जाकर आर्थिक क्रियाएँ सम्पादित कररता है और पुन : अपने निवास स्थान पर वापस चला आता है | संचार सेवा के द्वारा व्यापारिक संबंध कायम किया जाता है | परिवहन एवं संचार के साधन हमारे जैविक पक्ष को भी प्रभावित करते हैं | जन्म से लेकर मृत्यु तक हमारा जीवन इन्हीं साधनों पर आश्रित होता है | जीवन जीने के लिए अनाज एवं शाक - सब्जी तथा फलों की आपूर्ति में इन्हीं साधनों का सहारा लेना पड़ता है |

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions