Doubtnut Promotions Sticky

उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं ?

Text Solution
Verified by Experts

उदारीकरण - इसमें उद्योग एवं व्यापार को लालफीताशाही के अनावश्यक प्रतिबंधों से मुक्त करके अधिक प्रतियोगी बनाना है|
निजीकरण - देश के अधिकांश उद्योगों के स्वामित्व, नियंत्रण तथा प्रबंध का निजी क्षेत्र के अंतर्गत किया जाना, निजीकरण कहलाता है | इसके फलस्वरूप स्वस्थ अर्थव्यवस्था पर सरकारी एकाधिकार कम या समाप्त हो जाता है|
वैश्वीकरण - देश की अर्थव्यवस्था का विश्व की अर्थव्यवस्था के साथ जोड़ना वैश्वीकरण कहलाता है | इसके द्वारा प्रत्येक देश का अन्य देशों के साथ बिना किसी प्रतिबंध के पूँजी तकनीकी तथा व्यापारिक आदान - प्रदान होता है जिसे वैश्वीकरण कहते हैं | भारत सरकार की नवीन आर्थिक नीतियाँ वैश्वीकरण के प्रसार - प्रचार में संलग्न हैं | हमारा उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व की अन्य अर्थव्यवस्थाओं के साथ जोड़ना है |
वैश्वीकरण के अन्तर्गत सभी वस्तुओं क आयात में खुली छूट, सीमा शुल्क में की, विदेशी पूँजी की मुक्त प्रवाह की अनुमति के साथ क्षेत्र विशेषकर बैंकिंग बीमा तथा जहाजरानी क्षेत्र में विदेशी पूँजी निवेश की छूट और रुपयों को पूर्ण परिवर्तनशील करना है | इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था का द्रुतगति से वैश्वीकरण हो रहा है | विदेशी मुद्रा का भण्डार काफी बढ़ गया है | 2007-08 में 200 आब डॉलर हो गया परन्तु वर्तमान समय में निर्यात एवं कृषि दर में गतिरोध उत्पन्न हो गया है | विश्वव्यापी मंदी के बावजूद भारत में सकल घरेलू उत्पाद की दर अधिक है | किन्तु सामाजिक क्षेत्रों की प्रगति संतोषजनक नहीं है | रोजगार सृजन के अवसर कम हो गये है | गरीबी उन्मूलन का कार्यक्रम पर अधिक बुरा प्रभाव पड़ा है | अनाज का भंडार रहते हुए भी सारी संख्या में भारतवासी कुपोषण के शिकार हो रहे हैं | गरीबों की क्रयशक्ति में कमी आ गयी है |
वैश्वीकरण से स्वदेशी उद्योगों और खासकर लघु एवं कुटीर उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है | इसका मतलब यह है कि वैश्वीकरण से भारत की अर्थव्यवस्था पर तथा औद्योगिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ेगा |

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions