Doubtnut Promotions Sticky

लोकतंत्र किन स्थितियों में समाज विषमताओं को कम करने में मददगार होता है और सामंजस्य के वातावरण का निर्माण करती है?

Text Solution
Verified by Experts

सामाजिक विभाजन की राजनीति का परिणाम सरकार के रूप पर भी निर्भर करता है। यह भी महत्वपूर्ण है कि सरकार इस मांगों पर क्या प्रतिक्रिया व्यक्त करती है अगर हम भारतीय लोकतंत्र के संदर्भ में देखते हैं तो पाते हैं कि अगर भारत में पिछड़ा एवं दलितों के न्याय की मांग को सरकार शुरू से ही खारिज करती तो आज भारत बिखराव के कारागार पर खड़ा होता, लेकिन सरकार इसके सामाजिक न्याय को उचित मानते हुए सत्ता में साझेदारी बनाया और इनकी देश के मुख्यधारा में जोड़ने का ईमानदारी से प्रयास किया। फलत: छोटे-छोटे संघर्ष के बावजूद भी भारतीय समाज में समरसत्ता और सामंजस्य स्थापित है।
लोकतंत्र में सामाजिक विभाजन की राजनीतिक अभिव्यक्ति एक सामान्य बात है और यह एक स्वस्थ है राजनीति का लक्षण भी है। राजनीति में विभिन्न तरह के सामाजिक विभाजनों की अभिव्यक्ति ऐसे विभाजनों के भी संतुलन पैदा करने का भी काम करती है।
परिणाम अतः कोई भी सामाजिक विभाजन एक हद से ज्यादा उम्र नहीं हो पाता और यह प्रवृत्ति लोकतंत्र को मजबूत करने में सहायक भी होता है। लोग शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपने मांगों को उठाते हैं और चुनावों के माध्यम से उनके लिए दबाव बनाते हैं, उनका समाधान पाने का प्रयास करते हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions