भारत में लोकतंत्र कैसे सफल हो सकता है?

Text Solution
Verified by Experts

आज दुनिया में लगभग 100 देशों में लोकतंत्र किसी ना किसी रूप में विद्यमान है। लोकतंत्र का लगातार प्रसार एवं उसे मिलने वाला जनसमर्थन यह व्यवस्था में सभी नागरिकों को मिलने वाला समान अवसर, व्यक्ति की स्वतंत्रता एवं गरिमा आकर्षण के बिंदु है। साथ ही इसमें आपसी विभेदो एवं टकराव को कम करने और गुण-दोष के आधार पर सुधार की निरंतर संभावनाएं लोगों को इसके करीब लाती है।इस प्रसंग में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लोकतंत्र में फैसले किसी व्यक्ति विशेष द्वारा नहीं, बल्कि सामूहिक समिति के आधार पर लिए जाते हैं।
लोकतंत्र के प्रति लोगों की उम्मीदों के साथ-साथ शिकायतें भी कम नहीं होती है। लोकतंत्र से लोगों की अपेक्षाएं इतनी ज्यादा हो जाती है कि थोड़ी सी भी कमी खलने लगती है। कभी-कभी तो हम लोकतंत्र को हर मर्ज की दवा मान लेने का भी खतरा मोल लेते है और किसे तमाम समाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक विषमताओं को समाप्त करने वाली जादुई व्यवस्था मान लेते हैं। इस तरह का अतिवादी दृष्टिकोण लोगों में इसके प्रति अरुचि एवं अपेक्षा का भाव भी पैदा करता है। परंतु लोकतंत्र के प्रति यह नजरिया ना तो सिद्धांत रूप में और ना ही व्यवहारिक धरातल पर स्वीकार्य है। अतः लोकतंत्र की उपलब्धियों को जांचने परखने से पहले हमें यह समझ बनानी पड़ेगी कि लोकतंत्र अन्य शासन व्यवस्थाओं से बेहतर एवं जनों मुखी है। अब नागरिकों का दायित्व है कि वह इस स्थिति से लाभ उठाकर लक्ष्य की प्राप्ति करें।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions