नगर निगम के प्रमुख कार्यों का वर्णन करें।

Text Solution
Verified by Experts

नगर निगम के निम्नलिखित कार्य हैं :
अनिवार्य कार्य : (i) नगर की सफाई करना (ii) पीने के पानी की व्यवस्था करना। (iii) सड़क बनाना तथा उसकी मरम्मत करना।(iv) सड़को एवं गलियों में रोशनी का प्रबंध करना। (v) नालियों की सफाई करना। (vi) मनुष्य तथा पशुओं के लिए अस्पताल खोलना। (vii) आग से सुरक्षा करना। (viii) श्मशान घाट का प्रबंध करना। (ix) टीके लगाने तथा महामारी से बचाव का उपाय करना। (x) जन्म एवं मृत्यु का निबंधन करना और उनका लेखा-जोखा रखना।
ऐच्छिक कार्य : (i) नई सड़क बनाना (ii) गलियां एवम् नालियां बनाना (iii) गरीबों के लिए घर बनाना (iv) बिजली का प्रबंध करना (v) प्रदर्शन लगाना (vi) पार्क, बगीचा एवं अजायबघर बनाना।(vii) पुस्तकालय एवं वाचनालय आदि का प्रबंध करना आदि।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions