Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित गर्याश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
आज का विद्यार्थी भविष्य की सोच में कुछ अधिक लग गया है। भविष्य कैसा होगा, यह भविष्य में क्या बनेगा, इस प्रश्न को सुलझाने में या दिवास्वप्न देखने में वह बहुत समय नष्ट कर देता है। भविष्य के बारे में सोचिए जरूर, लेकिन भविष्य को वर्तमान पर हावी मत होने दीजिए क्योंकि वर्तमान ही भविष्य की नींव बन सकता है। अत: नींव को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है कि भान तो भविष्य का भी हो, लेकिन ध्यान वर्तमान पर रहे। आपकी सफलता का मूलमंत्र यही हो सकता है कि आप एक स्वज लें. सोचें कि आपको क्या बनना है और क्या करना है और स्वप्न के अनुसार कार्य करना प्रारंभ करें वर्तमान रूपी नीव को मजबूत करें और यदि वर्तमान रूपी नींय सबल बनती गई, तो भविष्य का भवन भी अवश्य बन जाएगा। जितनी मेहनत से सके, उतनी मेहनत करें और निराशा को जीवन में स्थान न दें यह सोचते हुए समय खराब न करें कि अब मेरा क्या होगा में सफल भी हो पाऊँगा या नहीं? ऐसा करने में आपका समय नष्ट होगा और जो समय नष्ट करता है, तो समय उसे नष्ट कर देता है। वर्तमान में समय का सदपयोग भविष्य के निर्माण में सदा सहायक होता है। भविष्य के बारे में अधिक सोच या अधिक सोच या अधिक चर्चा करने से चिताएँ पर लेती हैं। ये चिंताएँ बर्तमान के कर्म में बाधा उत्पन्न करती हैं। ये बाधाएँ हमारे उत्साह को लगन को धीमा करती हैं और लक्ष्य हमसे दूर होता चला जाता है। नि:संदेह भविष्य के लिए योजनाएँ बनानी चाहिए, किंतु वर्तमान को विस्मृत नहीं करना चाहिए। भविष्य की नींव बनाने में वर्तमान का परिश्रम भविष्य की योजनाओं से अधिक महत्त्वपूर्ण है।
(क) आजका विद्यार्थी अपना समय किन बातों में नष्ट कर देता है? इसे त्याज्य क्यों माना गया है?
(ख) हमारी सफलता का मूलमंत्र क्या हो सकता है और कैसे?
(ग) समय का हमारे जीवन में क्या महत्व बताया गया है
(घ) हम अंतत: लक्ष्य से कैसे दूर होते जाते हैं? इससे कैसे बचा जा सकता है? (ड) उपर्युक्त गद्यांश के लिए एक उपपुका शीर्षक लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

(क) आज का विद्यार्थी भविष्य के सपनों, प्रश्नों और दिवास्वप्न देखने में समय नष्ट कर रहा है। इसे व्याज्य इसलिए माना गया है क्योंकि वर्तमान से दृष्टि हट जाती है। नींव कमजोर रह जाती है। (ख) हमारी सफलता का मूलमंत्र है कि हम अपने स्वप्न के अनुसार अपने लक्ष्य पाने का कार्य योजना-बद्ध करें। साथ ही योजना बद्ध कार्य करे।
(ग) समय का हमारे जीवन में भविष्य के निर्माण में बहुत महत्व है। वर्तमान में समय का सदुपयोग भविष्य के निर्माण में सहायक होता है तथा यह सही है जो समय नष्ट करता है भविष्य में समय उसे नष्ट कर देता है।
(घ) लक्ष्य से हम अपनी चिंताओं, जो हमारे कर्म में बाधा उत्पन्न करती है यही बाधाएं हमारे उत्साह और लगन को धीमा करके हमें हमारे लक्ष्य से दूर करती है। इससे बचने के लिए हमें भविष्य की योजनाएं तो वनानी चाहिए लेकिन वर्तमान को विस्मृत किए बिना, वर्तमान का परिश्रम भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। (ड) वर्तमान का महत्त्व सफलता का मूल मंत्र/परिश्रम भविष्य की डोर।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions