Doubtnut Promotions Sticky

किसी नाभिकीय रिएक्टर की संरचना की विस्तार से व्याख्या करें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ocr_image
परिचय - नाभिकीय रिएक्टर एक ऐसा प्रणाली है , जिसमे नाभिकीय विखंडन की नियंत्रित जल प्रतिक्रिया के द्वारा ऊर्जा का उत्पादनकिया जाता है। सबसे पहले 1942 में शिकागों में किया था।
बनावट (i) विखंडनशील पदार्थ ( ईधन) - यह नाभिकीय रिएक्टर का ईधन होता है इसलिए इसे .नाभिकीय . ईधन भी कहते है। सामान्यतः इस कार्य के लिए यूरेनियम - 235(u-5)लेकिन अब प्लूटोनियम -239(Pu239) लेकिन ईधन के रूप में प्रयोग किया जाता है। इस ईधन को अल्युम्युनियम के सिलिंडर में रखा जाता है। सिलिंडर कार्बन ब्लॉक में स्थापित रहता है।
(ii) न्यूट्रॉन के श्रोत - न्यूट्रॉन नाभिकीय अभिक्रिया में बुलेट का काम करता है। जो न्यूट्रॉन नाभिकीय ईधन के आसपास रहता है।
(iii) मंदक - इसका कार्य न्यूट्रॉनों की गति को मंद करना है। इसके लिए भारी जल , ग्रेफाइट अथवा बेरिलियम ऑक्साईड प्रयुक्त किये जाते है। भारी जल सबसे अच्छा मंदक है।
(iv) नियंत्रक रड- नियंत्रक रड श्रृंखला अभिक्रिया को नियंत्रित करता है। इसके लिए रेडियम की छडे प्रयुक्त की जाती है। कैडीएम न्युट्रोनों का बहुत उत्तम अवशोषक होता है। रिएक्टर की दीवार में इन छड़ों को रखकर तथा आवश्यकतानुसार अंदर बाहर खिसका कर विखंडन की गति कम अथवा अधिक की जाती है।
(v) शीतलक - विखंडन होने पर अत्यधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है। शीतलक की सहायता से उत्पन्न ऊष्मा को हटाया जाता है। शीतलक के रूप में वायु , जल अथवा CO2 प्रवाहित किया जाता है।
(vi) परिरक्षक - यह रिएक्टर का मुख्य भाग है , जो रिएक्टर से उत्पन्न तीव्र किरणों से हानि में बचाता है। इसके लिए रिएक्टर के चारों तरफ कंक्रीट की मोटी - मोटी दीवारे बना दी जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions