वाटसन एवं क्रिक द्वारा प्रस्तुत D.N.A. के त्रिआयामी प्रतिरूप का नामांकित चित्र बनाइए तथा इसके विभिन्न अवयवों का वर्णन कीजिए।
D.N.A. सभी प्रोकैरियोटिक व यूकरियोटिक कोशिकाओं में आनुवंशिक पदार्थ है। यह जीव से सम्बन्धित सभी सूचनाओं का संग्रह करता है। प्रतिकृति करने के कारण जीवों में जनन सम्भव बनाता है। यह आनुवंशिक सूचनाओं का वाहक है। यह आनुवंशिक लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुंचाता है।
D.N.A. उच्च अणु भार वाला वृहद अणु (macro molecule) है। बाटसन व क्रिक (Watson, Crick, : 1953) ने D.N.A. संरचना का द्विकुण्डलित मॉडल प्रस्तुत किया।
डी०एन०ए० का रासायनिक संघटन
D.N.A. का अणु न्यूक्लियोटाइड्स जोड़ों (nucleotidespairs) का बहुलक होता है। प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड डिऑक्सीराइयोस शर्करा, नाइट्रोजनी क्षारक तथा फॉस्फेट का बना होता है। डिऑक्सीराइबोस शर्करा पाँच कार्बन शर्करा होती है। नाइट्रोजनी क्षारक दो प्रकार के होते है
(i) प्यूरीन (Purine)-एडीनीन (adenine) तथा ग्वानीन (guanine)
(ii) पिरिमिडीन (Pyrimidine)-साइटोसीन (cytosine) तथा थायमीन (thymine)
नाइट्रोजनी क्षारक डिऑक्सीराइबोस शर्करा से ग्लाइकोसाइडिक बन्ध (B-glycosidic bond) द्वारा जुड़े रहते है। इससे न्यूक्लियोसाइड (nucleoside) बनते हैं।
न्यूक्लियोसाइड फॉस्फोडाइएस्टर बन्ध (Phosphodiester bond) द्वारा फॉस्फोरिक आल के साथ जुड़कर न्यूक्लियोटाइड (nucleotide) का निर्माण करते हैं।
ये न्यूक्लियोटाइड विभिन्न क्रमों में जुड़कर पॉलिन्यूक्लियोटाइड श्रृंखला बनाते है। पॉलिन्यूक्लियोटाइड्स की दो प्रतिसमान्तर श्रृंखलाएं D.N.A. अणु बनाती हैं।
डी०एन०ए० संरचना का दोहरा हेलिक्स मॉडल
वाटसन व क्रिक का विकुण्डली मॉडल रोजालिन फेंकलिन ब बिल्किस द्वारा प्रदत्त D.N.A. के एक्स किरण विवर्तन आँकड़ों पर आधारित है।
इसमें इरविन घारगाफ द्वारा प्रकाशित क्षारक युग्मों से जुड़े आँकड़ों को भी आधार बनाया गया। D.N.A. अणु पॉलिन्यूक्लियोटाइड्स (polynucleotides) की दो प्रतिसमान्तर शृंखलाओं से बना होता है। इसमें एक न्यूक्लियोटाइड अणु का फॉस्फेट समूह दूसरे न्यूक्लियोटाइड के शर्करा अणु के 3 कार्बन परमाणु के साथ जुड़ा होता है। इस प्रकार दो शर्करा अणुओं के मध्य 5 और 3. स्थितियों पर बन्ध बनता है। दोनों मुंखलाओं के नाइट्रोजनी क्षारक हाइड्रोजन बन्यों द्वारा जुड़कर D.N.A. अणु का निर्माण करते हैं।
दोनों शृंखलाएँ एक काल्पनिक केन्द्रीय अक्ष पर दाहिने हाथ की दिशा में कुण्डलित रहती हैं और सीढ़ी जैसी रचना बनाती है। सीढ़ी के स्तम्भ या रेलिंग के स्थान पर शर्करा तथा फॉस्फेट अणु होते है। सीढ़ी के पायदान वाले स्थान पर नाइट्रोजनी क्षारक होते हैं। दोनों स्ट्रैण्ड एक-दूसरे के प्रतिसमानान्तर (antiparallel) होते हैं अर्थात् एक स्ट्रैण्ड का 5. छोर तथा दूसरे स्ट्रैण्ड का 3. छोर एक ओर रहते हैं।
नाइट्रोजनी क्षारक एक-दूसरे से विशिष्ट क्रम में जुड़े रहते हैं। एडीनीन सदैव थाइमीन (AT) से दो हाइड्रोजन बन्ध द्वारा और साइटोसीन ग्वानीन (CG) के साथ तीन हाइड्रोजन बन्ध द्वारा जुड़ता है।
D.N.A, में क्षारक युग्मन की पूरकता इसका महत्वपूर्ण गुण है जो इसके प्रतिकृतिकरण को सक्षम बनाता है।
D.N.A. के दोहरे हेलिक्स का व्यास 20 Å होता है। हेलिक्स के प्रत्येक मोड़ (turn) में 10 क्षारक जोड़े होते हैं। प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड के बीच की दूरी 0.34nm होती है तथा दोहरे हेलिक्स के प्रत्येक मोड़ की लम्बाई 3.4nm होती है। (nm = 10−9 m)
वाटसन व क्रिक द्वारा प्रस्तावित डी०एन०ए० मॉडल का एक महत्त्वपूर्ण गुण इसका आनुवंशिक पदार्थ के रूप में अपने प्रतिकृतिकरण (replication) में तथा संतति में संचरित होने में सक्षम होना है।
D.N.A. का महत्त्व
(1) आनुवंशिक इकाई जीन्स D.N.A. के बने होते हैं। D.N.A. का मुख्य कार्य आनुवंशिकी लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुँचाना है।
(2) यह प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोशिका की समस्त जैविक क्रियाओं का नियमन करता है।
(3) यह R.N.A. का संश्लेषण करता है। R.N.A. प्रोटीन संश्लेषण के लिए आवश्यक है।
(4) D.N.A. पर्याप्त रूप से स्थायी होता है। इसमें उत्परिवर्तन की सम्भावनाएँ न्यूनतम होती हैं।
Related Playlists
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - वंशागति का आण्विक आधारEXERCISE - लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I ?36videos
वंशागति का आण्विक आधार
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - वंशागति का आणिवक आधार EXERCISE - बहुविकल्पीय प्रशन11videos
वंशागति का आणिवक आधार
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्तEXERCISE - विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?16videos
वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त
Similar Questions
पुनरावृति DNA तथा अनुषंगि DNA में अंतर लिखिए।
View Solutionहरगोविंद खुराना जाने जाते हैं-
46:26View Solutionमेण्डल के एक गुण वंशागति (single trait inheritance) प्रयोग का वर्णन कीजिए। इस प्रयोग पर मेण्डल के कौन-से नियम आधारित हैं?
View Solutionयुवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की समस्याओं का वर्णन कीजिए |
View Solutionत्रिभुज का बाह्य कोण एवं इसके गुण
01:29:04View Solution'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
34:06View Solutionअथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
01:14:31View Solutionप्रिज्म तथा प्रिज्म द्वारा प्रकाश का अपवर्तन|प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक तथा विचलन#!#महत्वपूर्ण प्रश्न
01:26:18View Solutionअवतल दर्पण के द्वारा विभिन्न स्थितियों पर बिम्ब के लिए प्रतिबिम्ब का निर्माण
41:32View Solutionविभिन्न प्रकार के प्रत्यावर्ती परिपथ |प्रेरकत्व,संधारित्र तथा प्रतिरोध का श्रेणी का संयोजन
43:58View Solutionएम्पीयर का बंद परिपथ का नियम तथा इसके अनुप्रयोग
41:07View Solutionदर्पण के द्वारा प्रतिबिम्बों का निर्माण |नियम तथा विभिन्न स्थितियाँ
48:41View Solutionअवतल दर्पण के द्वारा विभिन्न स्थितियों पर रखी वस्तुओं के लिए प्रतिबिंब का निर्माण
01:00:49View Solutionउत्तल लेंस के द्वारा विभिन्न स्थितियों पर रखी वस्तुओं के लिए प्रतिबिंब का निर्माण
37:59View Solutionबड़ी आंत का नामांकित चित्र | आहारनाल की औतिकी | आहारनाल का चित्र | आहारनाल की अनुप्रस्थ काट
51:39View Solutionह्रदय की आतंरिक संरचना का चित्र सहित वर्णन
53:18View Solution