प्रोटीन-संश्लेषण प्रक्रिया का वर्णन कीजिये।
अनुवादन या अनुरुपण
सन्देशवाहक R.N.A. (m-R.N.A.) पर अनुलेखित सूचना के आधार पर ऐमीनो अम्लों के निश्चित क्रम में व्यवस्थित होकर पॉलिपेप्टाइड शृंखला के निर्माण को अनुवादन या अनुरूपण कहते हैं। इस प्रक्रिया में m-R.N.A., t-R.N.A. तथा :-R.N.A. तीनों भाग लेते हैं। अनुवादन की प्रक्रिया राइबोसोम्स पर होती है। सन्देशवाहक R.N.A. अणु पर उपस्थित आनुवंशिक कूट (genetic code) ही पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला में ऐमीनो अम्लों का क्रम निर्धारित
करता है। स्थानान्तरण R.N.A. (E-R.N.A.) अणु पर विशेष ऐमीनो अम्ल को कोशिकाद्रव्य से m-R.N.A तक लाता है। इस अणु पर एण्टीकोडॉन भी पाए जाते हैं जो m-R.N.A. की भाषा को पढ़ने का कार्य करते हैं। इस कार्य में प्रयुक्त ऊर्जा ATP से प्राप्त होती हैं।
अनुवादन की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूर्ण होती है-
1. एमीनो अम्लों का सक्रियकरण तथा t-R.N.A. की चार्जिंगऐमीनोएसिल ! R.N.A. सिन्थेटेज (aminoacyl t-R.N.A. Bynthetase) एन्जाइम की उपस्थिति में ऐमीनो अम्ल सक्रिय होकर :-R.N.A. अणु से जुड़कर ऐमीनो एसिल एडिनाइलेट एन्जाइम कॉम्प्लेक्स का निर्माण करते हैं। प्रत्येक ऐमीनो अम्ल के लिए विशिष्ट एन्जाइम तथा विशिष्ट :-R.N.A. अणु होता है।
2. m-R.N.A. का राइबोसोम्स से जुड़ना-केन्द्रक से आया m-R.N.A.. राइबोसोम की छोटी इकाई से जुड़कर समारम्भन जटिल (Initiation complex) बनाता है। तत्पश्चात् राइबोसोम की बड़ी इकाई इससे जुड़कर सक्रिय राइबोसोम का निर्माण करती है।
3. पॉलिपेप्टाइड भंखला निर्माण का प्रारम्भन-पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला का निर्माण हमेशा मेथियोनीन ऐमीनो अम्ल से होता है। इसका आनुवंशिक कूट AUG है। t-R.N.A. पर इसका प्रतिकूट UAC होता है। राइबोसोम पर दो स्थान P-स्थल (P-site-peptidal site) तथा A-स्थल (A-site-aminoacyl site) होते हैं। पहला m-R.N.A. का कूट P-स्थल (peptidyl site) पर आता है। मेथियोनाइल | R.N.A. (methionylt-R.N.A.), आकर m-R.N.A. पर उपस्थित प्रथम कूट AUG से जुड़ जाता है। इस प्रक्रिया के लिए GTP तथा प्रारम्भन कारक I, II, III आवश्यक होते हैं।
4. पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला का बनना तथा लम्बा होना-पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला में ऐमीनो अम्ल पेप्टाइड बन्ध द्वारा आपस में जुड़ते रहते हैं। यह बन्ध एक ऐमीनो अम्ल के कार्बोक्सिल समूह (-COOH group) तथा दूसरे ऐमीनो अम्ल के ऐमीनो समूह (--NH2 group) के बीच होता है।
अब दूसरा :-R.N.A. अणु जिस पर उचित प्रतिकूट (m-R.N.A. के कूट से मैच करता हुआ) है, उचित ऐमीनो अम्ल को लेकर, A-स्थल पर उपस्थित m-R.N.A. के कूट के साथ संयुक्त हो जाता है। ऐमीनो अम्लों के बीच पेप्टाइड बन्ध बन जाता है। m-R.N.A. अणु आगे P-स्थल पर खिसक जाता है तथा नया कूट A-स्थल पर आ जाता है। अब दूसरा t-R.N.A, अणु नया ऐमीनो अम्ल लिए इस स्थल पर आता है। इस प्रकार पॉलिपेप्टाइड शृंखला का निर्माण होता रहता है।
m-R.NA. का उस पर उपस्थित पेप्टाइड के साथ स्थल से P स्थल पर खिसकना ट्रांसलोकेशन (Translocation) कहलाता है। इस कार्य हेतु ऊर्जा GTP से प्राप्त होती है।
दो ऐमीनो अम्लों के बीच पेप्टाइड बन्ध बनने की क्रिया एन्जाइम पेप्टिडिल ट्रांसफरेज (Peptidyl transferase) द्वारा उत्प्रेरित होती है। यह एक राइबोजाइम है।
5. पॉलिपेप्टाइड शृंखला का समापन-जब पॉलिपेप्टाइड शृंखला पूरी बन जाती है, तब m-R.N.A, पर ऐसा कूट आ जाता है जिसका प्रतिकूट t-R.N.A.पर नहीं होता। ऐसे कूट को शृंखला समापन कूट कहते हैं। UAA, UAG तथा UGA शृंखला समापन कूट हैं। जब श्रृंखला में नया ऐमीनो अम्ल नहीं जुड़ता तो यह स्वतन्त्र हो जाती है।
Topper's Solved these Questions
- वंशागति का आण्विक आधारBook:UP BOARD PREVIOUS YEARChapter:वंशागति का आण्विक आधारExercise:लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I ?
Explore 36 Videos
- वंशागति का आणिवक आधार Book:UP BOARD PREVIOUS YEARChapter:वंशागति का आणिवक आधार Exercise:बहुविकल्पीय प्रशन
Explore 11 Videos
- वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्तBook:UP BOARD PREVIOUS YEARChapter:वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्तExercise:विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?
Explore 16 Videos
Similar Questions
पुनरावृति DNA तथा अनुषंगि DNA में अंतर लिखिए।
View Solutionहरगोविंद खुराना जाने जाते हैं-
View Solutionमेण्डल के एक गुण वंशागति (single trait inheritance) प्रयोग का वर्णन कीजिए। इस प्रयोग पर मेण्डल के कौन-से नियम आधारित हैं?
View Solutionहार्डी वीनबर्ग सिद्धांत |विकास का संक्षिप्त वर्णन
View Solutionसामान्य परिचय|गति का वर्णन |OMR|Summary
View Solutionपादपों में कार्बोहाइड्रेट अलावा अन्य खाद्य पदार्थों का संश्लेषण
View Solutionपादपों मे कार्बोहाइड्रेट के अतिरिक्त अन्य पादपों का संश्लेषण
View Solutionप्रोटीन का परीक्षण
View Solutionदोहरान |प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में पौधे के विभिन्न भागों के कार्य |प्रकाश संश्लेषण के महत्वपूर्ण बिन्दु |यदि प्रकाश संश्लेषण नहीं हो तो क्या होगा?|प्रकाश संश्लेषण में भोजन किस रूप में बनता है |क्रियाकलाप |शैवाल में पोषण |सारांश
View Solutionदोहरान |प्रोटीन |प्रोटीन का परीक्षण |वसा |वसा का परीक्षण |सारांश
View Solutionप्रोटीन का वर्गीकरण | प्राथमिक संरचना | द्वितीयक संरचना | तृतीयक संरचना | चतुर्थ संरचना | प्रोटीन के कार्य
View Solutionसंकुचनशील प्रोटीन की संरचना | मायोसिन | एक्टिन | नियामक प्रोटीन का विवरण | ट्रोपोमायोसिन | ट्रोपोनिन | चालक इकाई
View Solutionगतियों के प्रकार #!#गतियों का वर्णन
View SolutionProtein- Energy Malnutrition causes प्रोटीन ऊर्जा कुपोषण का परिणाम है
View SolutionProtein-Energy Malnutrition causes प्रोटीन ऊर्जा कुपोषण का परिणाम है
View Solutionनिम्नलिखित में गलत कथन का चयन कीजिये ?
View Solution

