आवृतबीजी पौधे के जीवन-चक्र की प्रमुख विशेषताओं को नामांकित चित्र की सहायता से स्पष्ट कीजिए।
पीढ़ी एकान्तरण
पादपों के जीवन-चक्र में दो प्रमुख अवस्थाएँ बीजाणुद्भिद तथा युग्मकोद्भिद एकान्तरित होती रहती हैं। इसमें मुख्य या प्रमुख बीजाणुद्भिद अवस्था द्विगुणित (2x) और युग्मकोद्भिद अवस्था अगुणित (x) होती है। बीजाणुद्भिद अवस्था जड़, तना, पत्ती, पुष्प, फल तथा बीज की अवस्था है। इससे अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा परागकण तथा भ्रूणकोष युग्मकोद्भिद अवस्थाएँ विकसित होती हैं। युग्मकोद्भिद अवस्था कम समय तक रहती है। यह बीजाणुद्भिद पर निर्भर होती है। युग्मकोद्भिद से नर तथा मादा युग्मक बनते हैं। युग्मकों के मिलने से युग्मनज बनता है। यह वृद्धि तथा विभाजन द्वारा बीजाणुद्भिद को विकसित करता है। दोनों अवस्थाओं के एक के बाद एक के आने को पीढ़ी एकान्तरण कहते हैं।
आवृतबीजी पौधे का जीवन-चक्र
(1) आवृतबीजी पौधा द्विगुणित बीजाणुउद्भिद होता है। जनन हेतु पुष्प बनते हैं। पुंकेसर तथा अण्डप क्रमश: नर व मादा जननांग होते हैं। (2) पुंकेसर के परागकोश में लघु मातृ कोशिकाओं से अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा अगुणित लघु बीजाणु (परागकण) बनते हैं। पुंकेसर व अण्डप रूपान्तरित बीजाणुपर्ण का प्रतिनिधित्व करते हैं। (3) अण्डप के अण्डाशय में बीजाण्ड बनते हैं। बीजाण्ड में अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा 4 अगुणित गुरुबीजाणु बनते हैं जिनमें से एक गुरुबीजाणु से भ्रूणकोष बनता है। इसी में अण्डकोशिका स्थित होती है। (4) परागण के फलस्वरूप परागकण वर्तिकान पर पहुंचते हैं। परागकणों के अंकुरित होने से पराग नलिका बनती है। पराग नलिका नर युग्मकों को बीजाण्ड में स्थित भ्रूणकोष तक पहुँचा देती है।
(5) आवृतबीजी पौधों में द्विनिषेचन होता है। एक नर युग्मक अण्डकोशिका से मिलकर द्विगुणित युग्मनज (zygote) बनाता है। दूसरा नर युग्मक द्विगुणित द्वितीयक केन्द्र से संलग्न होकर प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक बनाता है। त्रिगुणित प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक वृद्धि तथा विभाजन द्वारा भ्रूणपोष का निर्माण करता है। भ्रूणपोष विकासशील भ्रूण को भोजन उपलब्ध कराता है। (6) युग्मनज वृद्धि तथा विभाजन द्वारा भ्रूण का निर्माण करता है। भ्रूण बीजाणुउद्भिद् का निर्माण करता है।
Topper's Solved these Questions
- पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन Book:UP BOARD PREVIOUS YEARChapter:पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन Exercise:लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II
Explore 24 Videos
- पारितंत्रBook:UP BOARD PREVIOUS YEARChapter:पारितंत्रExercise:बहुविकल्पीय प्रश्न
Explore 11 Videos
- प्रश्न पत्र 2022Book:UP BOARD PREVIOUS YEARChapter:प्रश्न पत्र 2022Exercise:विस्तृत उत्तरीय प्रश्न
Explore 10 Videos
Similar Questions
एक स्पष्ट एवं साफ-सुथरे चित्र के द्वारा परिपक्व मादा युग्मकोद्भिद के 7 कोशीय, 8 न्यूक्लिएट (केन्द्रक) प्रकृति की व्याख्या कीजिए।
View Solutionपोखर पारिस्थितिक तंत्र में निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक उत्पादक है ?
View Solutionजैव विविधता को परिभाषित जैव विविधता को परिभाषित कीजिए इसको क्षति पहँचाने वाले कारणों और कारकों का वर्णन कीजिए। जैव विविधता के सरक्षण हेतु क्या उपाय है ?
View Solutionमानव नेत्र की संरचना || नामांकित चित्र
View Solutionकाव्यांश के आधार पर परशुराम के स्वभाव की दो विशेषताओं पर सोदाहरण टिप्पणी कीजिए।
View Solutionसंगतकार' किन-किन रूपों में मुख्य गायक की सहायता करता है? कविता के आधार पर उसकी विशेष भूमिका को भी स्पष्ट कीजिए।
View Solutionसपनों के से दिन' पाठ में पीटी सर की किन चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख किया गया है ? वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में स्वीकृत मान्यताओं और पाठ में वर्णित युक्तियों के सम्बन्ध में अपने विचार जीवन मूल्यों की दृष्टि से व्यक्त कीजिए।
View SolutionRevision|समांतर चतुर्भुज के गुण#!#Quiz की सहायता से Revision#!#परीक्षा की द्रष्टी से महत्वपूर्ण प्रश्न
View SolutionRevision|हीरोन के सूत्र की सहायता से त्रिभुज का क्षेत्रफल निकलना सीखे#!#परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रश्न#!#Quiz की सहायता से Revision
View Solutionग्राफ की सहायता से गति के समीकरणों को व्युत्पन्न करना
View Solutionबहुपद|Quiz की सहायता से प्रश्नो को हल
View Solutionसंख्या पद्धति#!#Quiz की सहायता से प्रश्नो को समझना
View SolutionQuiz की सहायता से अध्याय को समझे
View Solutionबड़ी आंत का नामांकित चित्र | आहारनाल की औतिकी | आहारनाल का चित्र | आहारनाल की अनुप्रस्थ काट
View Solutionयोज्य तत्समक |गुणात्मक तत्समक |वितरण |प्रश्न अभ्यास |OMR|पूर्ण संख्याओं में प्रतिरूप |रेखाखंड की सहायता से पूर्ण संख्याओं को दर्शाना |त्रिभुज की सहायता से पूर्ण संख्याओं को दर्शाना |आयत तथा वर्ग की सहायता से पूर्ण संख्याओं को दर्शाना |प्रश्न अभ्यास
View Solutionजीवन चक्र की अवस्थाएं
View Solution

