द्विबीजपत्री भ्रूण के विकास का वर्णन कीजिए।
द्विबीजपत्री भ्रूण का परिवर्द्धन
युग्मनज (zygote) अनुप्रस्थ विभाजन द्वारा आधारीय निलम्बक (suspensor) कोशिका तथा भ्रूणीय (embryonal) कोशिका बनाता है। भ्रूणीय कोशिका निलम्बक कोशिका की अपेक्षा थोड़ी छोटी होती है। इस अवस्था में निलम्बक कोशिका में अनुप्रस्थ विभाजन तथा भ्रूणीय कोशिका में अनुदैर्घ्य विभाजन होता है। इसके फलस्वरूप भ्रूण की यह अवस्था अंग्रेजी के उल्टे T (⊥)के समान प्रतीत होती है। इसे प्राक्भ्रूण (proembryo) भी कहते हैं। आधारीय कोशिका विभाजित होकर 6-10 कोशिकीय तन्तुरूपी निलम्बक बनाती है जिससे भ्रूण को भ्रूणपोष के मध्य धकेल दिया जाता है। भ्रूण भ्रूणपोष से पोषण प्राप्त करता है। निलम्बक की आधारीय कोशिका फूलकर चूषकांग (haustorium) बनाती है। निलम्बक की ऊपरी कोशिका हाइपोफाइसिस (hypophysis) कहलाती है, इससे मूलांकुर शीर्ष का निर्माण होता है।
भ्रूणीय कोशिका पहले चार कोशिकीय अवस्था व फिर विभाजित होकर आठ कोशिकीय भ्रूण बनाती है। भ्रूण की इस अवस्था को अष्टांशक (octant) कहते हैं। अष्टक अवस्था में हाइपोफाइसिस के नीचे स्थित चार कोशिकाएं हाइपोबेसल (hypobasal cells) तथा इनसे नीचे वाली चार कोशिकाएँ एपीबेसल (epibasal.cells) कहलाती हैं। - हाइपोबेसल कोशिकाएँ मूलांकुर (radicle) तथा अधोबीजपत्र (hypocotyl) तथा एपीबेसल कोशिकाएँ प्रांकुर (plumule) तथा बीजपत्र (cotyledon) का निर्माण करती हैं। इस स्थिति में अष्टक (octant) की कोशिकाएँ परिनत विभाजन के द्वारा 16 कोशिकीय गोलाकार भ्रूण (globular embryo) बनाती हैं।
प्राक्भ्रूण गोलाकार भ्रूण → हृदयाकार भ्रूण → परिपक्व भ्रूण
गोलाकार भ्रूण से हृदयाकार भ्रूण का निर्माण होता है जिसमें पाश्र्वीय वृद्धि से बीजपत्रों का निर्माण होता है। यह एक भ्रूणीय अक्ष द्वारा जुड़े रहते हैं। भ्रूणीय अक्ष मूलांकुर, बीजपत्राधार, (hypocotyl), बीजपत्रोपरिक (epicotyl) व प्रांकुर में भिन्नित होती है।
Topper's Solved these Questions
- पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन Book:UP BOARD PREVIOUS YEARChapter:पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन Exercise:लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II
Explore 24 Videos
- पारितंत्रBook:UP BOARD PREVIOUS YEARChapter:पारितंत्रExercise:बहुविकल्पीय प्रश्न
Explore 11 Videos
- प्रश्न पत्र 2022Book:UP BOARD PREVIOUS YEARChapter:प्रश्न पत्र 2022Exercise:विस्तृत उत्तरीय प्रश्न
Explore 10 Videos
Similar Questions
एक स्पष्ट एवं साफ-सुथरे चित्र के द्वारा परिपक्व मादा युग्मकोद्भिद के 7 कोशीय, 8 न्यूक्लिएट (केन्द्रक) प्रकृति की व्याख्या कीजिए।
View Solutionपोखर पारिस्थितिक तंत्र में निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक उत्पादक है ?
View Solutionजैव विविधता को परिभाषित जैव विविधता को परिभाषित कीजिए इसको क्षति पहँचाने वाले कारणों और कारकों का वर्णन कीजिए। जैव विविधता के सरक्षण हेतु क्या उपाय है ?
View Solutionयुवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की समस्याओं का वर्णन कीजिए |
View Solutionटोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
View Solutionभ्रूण विकास
View Solutionभ्रूण विकास
View Solutionभ्रूण का परिवर्द्धन , बीज का विकास
View Solutionअट नहीं रही है' कविता के आधार पर बसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
View Solution'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
View Solutionअथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
View Solutionहार्डी वीनबर्ग सिद्धांत |विकास का संक्षिप्त वर्णन
View Solutionक्रियात्मक विभव | संभावित उत्तेजक क्षमता | केंद्रीय तंत्रिका तंत्र परिचय | मस्तिष्क के भ्रूण विकास का तंत्र
View Solutionनिषेचन और भ्रूणजनन | विदलन | भ्रूण विकास के चरण | अन्तरोपण
View Solutionगतियों के प्रकार #!#गतियों का वर्णन
View Solutionभ्रूण का परिवर्धन
View Solution

