Doubtnut Promotions Sticky

एक स्पष्ट एवं साफ-सुथरे चित्र के द्वारा परिपक्व मादा युग्मकोद्भिद के 7 कोशीय, 8 न्यूक्लिएट (केन्द्रक) प्रकृति की व्याख्या कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

आवृतबीजी मादा युग्मकोद्भिद (भ्रूणकोष) की संरचना [Structure of angiospermic female gametophyte (Embryo sac)]-अधिकांश आवृतबीजी पादपों का मादा युग्मकोद्भिद (भ्रूणकोष) 7 कोशिकीय तथा 8 केन्द्रकीय होता है। क्रियाशील गुरुबीजाणु का केन्द्रक समसूत्री विभाजन द्वारा दो संतति केन्द्रक बनाता है। ये विपरीत ध्रुवों पर चले जाते हैं। विपरीत ध्रुवों पर स्थित केन्द्रक पुन: दो बार समसूत्री विभाजन द्वारा 8 केन्द्रकीय संरचना बनाते हैं। यह विभाजन वास्तव में मुक्त केन्द्रकीय होता है क्योकि विभाजन के तुरन्त पश्चात् कोशिका भित्ति नहीं बनती। 8 केन्द्रकीय संरचना में बीजाण्डद्वार की ओर एक अण्ड कोशिका (egg cell) तथा दो सहायक कोशिकाएँ (synergids) मिलकर अण्ड उपकरण (egg apparatus) बनाती हैं। निभाग की ओर तीन कोशिकाएँ प्रतिव्यासांत (antipodal) कहलाती हैं। वृहद केन्द्रीय कोशिका में शेष बचे दो केन्द्रक ध्रुवीय केन्द्रक (polar nuclei) कहलाते हैं। इस प्रकार विशिष्ट संरचना भ्रूणकोष या मादा युग्मकोद्भिद बनती है। यह 8 केन्द्रकीय तथा 7 कोशिकीय संरचना होती है। इस प्रकार का भ्रूणकोष मोनोस्पोरिक भ्रूणकोष (monosporic embryo sac) कहलाता है। इसे पॉलीगोनम (polygonum) प्रकार भी कहते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions