Doubtnut Promotions Sticky

भारतीय लोकतंत्र की प्रमुख चुनौतियों का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

भारतीय लोकतंत्र की दो महत्वपूर्ण चुनौतियाँ निम्नलिखित हैं 1. राजनीति में अपराधी तत्वों का प्रवेश- संसद अथवा विधानसभाओं आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रतिनिधि के रूप में चुनकर आ रहे हैं जिससे संसदीय शासन के सफल संचालन में बाधा पहुँची है।। इसके निराकरण के लिए निम्नांकित उपाय किये जा सकते हैं
(i) आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को चुनावी टिकट नहीं दिया जाय।
(ii) कानून बनाकर अपराधी तत्वों को संसद अथवा विधानसभाओं में प्रवेश करने से रोकना चाहिए।
(iii) जनता को भी ऐसे प्रतिनिधियों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
2 भ्रष्टाचार- भारतीय लोकतंत्र में भ्रष्टाचार को सभी लोकतान्त्रिक समस्याओं की जननी कहा जाय तो अशियोक्ति नहीं होगी। राजनीति में धन-बल का वर्चस्व, योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं होना, जनता के द्वारा चुनी सरकार से जनता का ही त्रस्त रहना- इन सभी समस्याओं की जड़ में राजनीति तथा प्रशासन में फैला हुआ भ्रष्टाचार ही है।
निराकरण के कुछ उपाय
1. चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की आर्थिक स्थिति की जानकारी के संदर्भ में पूर्ण कड़ाई।
2. जिला एवं पंचायत स्तर पर सरकारी काम-काज पर नजर रखने की व्यवस्था।
3. राजनेताओं की स्थानान्तरण एवं प्रशासनिक दखलंदाजी के सन्दर्भ में युक्तिसंगत व्यवस्था।
4.जन-जागरूकता- क्योंकि जनता की गाढ़ी कमाई का हिस्सा ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता है।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions