Doubtnut Promotions Sticky

वैद्युतचुम्बकीय विकिरण के व्यापक स्पेक्ट्रम का अपनी उत्तर-पुस्तिका पर नामांकित चित्र बनाइए तथा प्रत्येक का तरंग्देर्घ्य परिसर व्यक्त कीजिए |
अथवा वैद्युतचुम्बकीय स्पेक्ट्रम में निहित पराबेंगनी तथा अवरक्त विकिरणों से क्या तात्पर्य है ? इनके गुणों का उल्लेख कीजिए |
अथवा वैद्युतचुम्बकीय तरंगो के स्पेक्ट्रम के विभिन्न क्षेत्रो की उपयोगिता की अत्यंत संक्षेप में विवेचना कीजिए |
अथवा वैद्युतचुम्बकीय तरंगो से आप क्या समझते है ? गामा किरणों से रेडियो तरंगो तक सभी वैद्युतचुम्बकीय तरंगो के नाम तरंग्देर्घ्य के बढ़ते क्रम में लिखिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वैद्युतचुम्बकीय तरंगे-जब किसी वैद्युत परिपथ में वैद्युत धारा बहुत अधिक आवृत्ति से बदलती है तो परिपथ से ऊर्जा, तरंगो के रूप में चारो ओर प्रसारित होने लगती है| इस तरंगो को वैद्युतचुम्बकीय तरंगे कहते है| इन तरंगो में वैद्युत क्षेत्र E तथा चुम्बकीय क्षेत्र B परस्पर लम्बवत एवं तरंग संचरण की दिशा के लम्बवत होते है|
वैद्युतचुम्बकीय स्पेक्ट्रम-न्यूटन ने सूर्या के प्रकाश का स्पेक्ट्रम प्राप्त किया तथा देखा की एक स्पेक्ट्रम में लाल रंग से लेकर बेंगानी रंग तक होती है |
इस स्पेक्ट्रम को दृश्य स्पेक्ट्रम (visible spectrum) कहते है| लाल रंग की तरंग्देर्घ्य 7.8×107 मीटर तथा बेंगानी रंग की तरंग्देर्घ्य 4.0×107 मीटर होती है | इस प्रकार दृश्य स्पेक्ट्रम 7.8×107 मीटर से लेकर 4.0×107 मीटर तक फेला होता है| सूर्य के प्रकाश का स्पेक्ट्रम लाल रंग से ऊपर तथा बेंगनी रंग से नीचे भी फेला हुआ है| इसे अदृश्य स्पेक्ट्रम कहते है| लाल रंग से उपर बड़ी तरंग्देर्घ्य वाले भाग को अवरक्त स्पेक्ट्रम तथा बैंगनी रंग से निचे छोटी तरंग्देर्घ्य वाले भाग को पराबेंगनी स्पेक्ट्रम कहते है| इसके पश्चात X-किरणों, गामा किरणों तथा रेडियो तरंगो की खोज हुई, ये सभी विकिरण वैद्युतचुम्बकीय तरंगे है |
ocr_image
ये वैद्युतचुम्बकीय तरंगे निर्वात में प्रकाश की चाल (3×108 मीटर/सेकंड) से आगे बढती रहती है| ये तरंगे सदेव अनुप्रस्थ प्रकृति की होती है| ये प्रकाश की भाँती परावर्तन, अपवर्तन, व्यतिकरण तथा ध्रुवण जेसे गुणों को प्रदर्शित करती है| तरंग्देर्घ्य के परिसर के आधार पर इन्हें एक क्रम में रखा जा सकता है, जिसे, वैद्युतचुम्बकीय स्पेक्ट्रम कहते है| इसमें अत्यंत लघु गामा किरणों से लेकर अत्यंत दीर्घ रेडियो तरंगे तक आती है| तरंग्देर्घ्य परिसर के आधार पर इनका वर्गीकरण निम्नलिखित प्रकार से किया गया है-
निम्नांकित सारणी में वैद्युतचुम्बकीय तरंगो का वर्गीकरण, उनके आविष्कारक, आवृत्ति प्रास, तरंग्देर्घ्य परास, श्रोत, गुण तथा उपयोग का संक्षिप्त विविरण प्रदर्शित करता है | ocr_image
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions