Doubtnut Promotions Sticky

वन्य संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डालिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वन इस पृथ्वी पर जीवन का आधार है। वनों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण व प्राकृतिक संसाधनों का क्षय, मृदा अपरदन, वनीय जीवन का विनाश, जलवायु में परिवर्तन, मरुस्थलीकरण, प्रदूषण में वृद्धि हो रही है । अतः वनों के संरक्षण हेतु निम्न उपाय अपनाये जा सकते हैं-
(1) वनों की पोषणीय सीमा तक कटाई की जानी चाहिए, कन काटने व वृक्षारोपण की दरों में समान अनुपात होना चाहिए।
(2) कृषि व आवास के लिए वन उन्मूलन एवं झूम पद्धति की कृषि पर रोक लगाई जानी चाहिए।
(3) वनों की कटाई को रोकने के लिए ईंधन व इमारती लकड़ी के नवीन वैकल्पिक स्रोतों को काम में लिया जाना चाहिये।
(4) वनों की आग से सुरक्षा की जानी चाहिए। अतः इसके लिए निरीक्षण गृह व अग्नि रक्षा पथ बनाने चाहिए।
(5) वनों को हानिकारक कीटों से दवा छिड़ककर तथा रोगग्रस्त वृक्षों को हटाकर रक्षा की जानी चाहिए।
(6) विविधतापूर्ण वनों को एकरूपतापूर्ण वनों से अधिक प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
(7) बाँधों एवं बहुउद्देश्यीय योजनाओं को बनाते समय वन संसाधन संरक्षण का ध्यान रखना चाहिए।
(৪) सामाजिक वानिकी को प्रोत्साहन देना चाहिए तथा वन संरक्षण के नियमों एवं कानूनों की सख्ती से अनुपालना होनी चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions