Doubtnut Promotions Sticky

प्राकृतिक संसाधन किसे कहते हैं ? इसके प्रकारों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्राकृतिक संसाधन-प्रकृति में पाए जाने वाले ने पदार्थ जो मानव के लिए अनिवार्य या लाभदायक हैं। जैसे-जल, वायु, मिट्टी, मछली एवं वन्य जीवन, भूमि खनिज आदि प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं।
प्राकृतिक संसाधन के प्रकार-प्राकृतिक संसाधनों को तीन भागों में विभाजित किया गया है-
(1) उत्पत्ति के आधार पर- उत्पत्ति के आधार पर प्राकृतिक संसाधनों को दो भागों में बाँटा गया है-
(i) जैव संसाधन सजीव या जीवित वस्तुएँ जैव संसाधन कहलाती हैं, उदाहरण-जीव-जन्तु, पेड़-पौधे,मनुष्य आदि।
(ii) अजैव संसाधन--जो वस्तुएँ निर्जीव है, जीवित नहीं हैं वे वस्तुएँ अजैव संसाधन कहलाती हैं । उदाहरण-वायु, मृदा, प्रकाश आदि।
(2) विकास के आधार पर-विकास के आधार पर प्राकृतिक संसाधनों को दो स्तरों में बाँटा गया है-
(i) वास्तविक संसाधन-वे संसाधन या वस्तुएँ जिनकी संरचना या मात्रा हमें ज्ञात है तथा जिनका उपयोग हम इस समय कर रहे है, वे वस्तुएँ वास्तविक संसाधन कहलाती है। उदाहरण-जर्मनी में कोयले की मात्रा, पश्चिम एशिया में खनिज तेल की मात्रा, महाराष्ट्र में काली मिट्टी की मात्रा।
(ii) संभाव्य संसाधन-वे वस्तुएँ जिनकी निश्चित मात्रा या संख्या का अनुमान हमे नहीं लगा सकते तथा जिनका प्रयोग हम इस समय नहीं कर रहे, परन्तु आगे आने वाले समय में कर सकते हैं, वे वस्तुएँ संभाव्य संसाधन कहलाती हैं, उदाहरण-लद्दाख में पाया गया यूरेनियम भी एक संभाव्य संसाधन है जिसका प्रयोग हम आने वाले समय में कर सकते है।
(3) वितरण के आधार पर वितरण के आधार पर प्राकृतिक संसाधनों को दो भागों में बाँटा गया है-
(i) सर्वव्यापक-जो वस्तुएँ सभी जगह पायी जाती है तथा जो सरलता से उपलब्ध हो जाती है, सर्वव्यापक संसाधन कहलाती हैं। उदाहरण-वायु आदि।
(ii) स्थानिक संसाधन--जो वस्तुएँ कुछ गिने-चुने स्थानों पर ही पायी जाती हैं स्थानिक संसाधन कहलाती हैं । उदाहरण-ताँबा, लौह अयस्क आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions