Doubtnut Promotions Sticky

परमाणु भट्टी किस श्रृंखला पर आधारित हैं परमाणु भट्टी की बनावट व कार्यप्रणाली का सचित्र वर्णन कीजिए। रियेक्टर का उपयोग लिखिए।शीतलक- जो ऊर्जा भट्टी के अंदर उत्पन्न होती है उसको बाहर निकालने के लिए शीतलक का उपयोग किया जाता हैं इस कार्य हेतु सामान्यतः भारी पानी, सामान्य पानी, हवा, द्रव अवस्था में रहने वाली धातुओं का उपयोग किया जाता

Text Solution
Verified by Experts

परमाणु भट्टी- यह नियंत्रित श्रृंखला अभिक्रिया पर आधारित है। आकार व रचना की दृष्‍टि से परमाणु भटि्टयां कई प्रकार की होती है। प्रत्येक भट्टी के निम्न भाग होते हैं
1.विखण्डनीय पदार्थ अर्थात ईंधन- इसके लिए निम्न में से किसी एक पदार्थ का उपयोग करते हैं
(i) प्राकृतिक यूरेनियम (ii) समृद्ध U215
(iii) Pu219
2. मंदक- विखण्डन से प्रापत न्यूट्रॉनों की गति बहुत तेज होती है जिन्हें U238 अवशोषित करता है। इन तेज न्यूट्रॉनों की गति उनके अवशोषण से पूर्व ही कम कर देते हैं। इस कार्य के लिए प्रयुक्त होने वाले पदार्थ को मंदक कहते हैं। मंदक पदार्थ निम्न में से कोई भी हो सकता है
(i) भारी पानी D2O (ii) ग्रेफाइट (iii) बेरिलियम ऑक्साइड।
3. नियंत्रण छड़ें- विखण्डन की दर पर नियंत्रण रखने के लिए, कैडमियम की छड़ प्रयुक्त की जाती है। कैडमियन न्यूट्रॉन की उत्तम अवशोषक है तब ये छड़ें रियेक्टर के अंदर होती है तो काफी संख्या में न्यूट्रॉन का अवशोषण कर लेती है। जिससे विखण्डन क्रिया बंद हो जाती है तब इन्हें धीरे-धीरे बाहर निकालते है। तो क्रिया पुनः शुरू होने लगती है। इनकी स्थिति में परविर्तन से श्रृंखला अभिक्रिया की दर को नियंत्रित कर सकते हैं।
ocr_image
4. शीतलक- जो ऊर्जा भट्टी के अंदर उत्पन्न होती है उसको बाहर निकालने के लिए शीतलक का उपयोग किया जाता हैं इस कार्य हेतु सामान्यतः भारी पानी, सामान्य पानी, हवा, द्रव अवस्था में रहने वाली धातुओं का उपयोग किया जाता है। इस ऊष्मा को भाप बनाने के काम में लाया जाता है जिससे टरबाइन चलाकर विद्युत उत्पन्न की जाती है।
5. परिरक्षक- परमाणु भट्टी में उत्पन्न होने वाली अत्यन्त घातक γ- किरणों के शोषण के लिए परमाणु भट्टी के चारों ओर कंकरीट और इस्पात की कम से कम दो मीटर मोटी दीवार बनायी जाती है। कनाड़ा-इण्‍डिया रिएक्टर कनाडा के सहयोग से राजस्थान में रावतभाटा नामक स्थान पर बनाया गया है।
कार्य प्रणाली- भट्टी में श्रृंखला अभिक्रिया चलती रहती है। इस अभिक्रिया हेतु K का मान 1 होना चाहिए। इसके लिए निकाय का आकार क्रान्‍तिक आकार के अनुरूप रखा जाता है।
रिएक्टर का उपयोग शोध कार्य के लिए, न्यूट्रॉन पुंज प्राप्त करने तथा अनेक रेडियो समस्थानिकों को उत्पन्न करने के लिए भी किया जाता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions