Doubtnut Promotions Sticky

द्रव्यमान क्षति तथा बंधन ऊर्जा को समझाइए। प्रति न्यूक्‍लिऑन बंधक ऊर्जा व परमाणु भार में आलेख के विशिष्ट गुणों तथा उसके प्रमुख निष्कर्षों का उल्लेख कीजिए।= [ Z m p + ( A − Z ) m n ] − M = ∑ m – M बंधन ऊर्जा- किसी नाभिक की बंधन ऊर्जा उसे बनाने में हुई द्रव्यमान क्षति के तुल्य ऊर्जा के बराबर होती है। बंधन ऊर्जा Δ E = Δ M × C 2 प्रति न्यूक्‍लिऑन बंधन ऊर्जा- यदि किसी A द्रव्यमान संख्या वाले नाभिक की बंधन ऊर्जा E n हो तब प्रति

Text Solution
Verified by Experts

द्रव्यमान क्षति- प्रत्येक नाभिक का द्रव्यमान उसमें उपस्थित न्यूक्‍लिऑनों (प्रोटॉना व न्यूट्रॉन) के द्रव्यमानों के योग के सदैव कुछ कम रहता है। दव्यमान के इस अंतर को द्रव्यमान क्षति कहते हैं।
यदि परमाणु की द्रव्यमान संख्या A तथा परमाणु Z है। तब उसके लिए न्यूक्‍लिऑनों का कुल द्रव्यमान
=Z×mp+(AZ)×mn……….1
जहां पर mp तथा mn प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन के द्रवयमान है। नाभिक प्रयोगों द्वारा M प्राप्त हुआ।
द्रव्यमान क्षति
ΔM=[Zmp+(AZ)mn]M=mM
बंधन ऊर्जा- किसी नाभिक की बंधन ऊर्जा उसे बनाने में हुई द्रव्यमान क्षति के तुल्य ऊर्जा के बराबर होती है।
बंधन ऊर्जा ΔE=ΔM×C2
प्रति न्यूक्‍लिऑन बंधन ऊर्जा- यदि किसी A द्रव्यमान संख्या वाले नाभिक की बंधन ऊर्जा En हो तब प्रति न्यूक्‍लिऑन बंधन ऊर्जा B=ΔeA=ΔM×C2A
प्रति- न्यूक्‍लिऑन बंधन ऊर्जा जितनी अधिक होती है वे नाभिक उतने ही स्थायी होते हैं। अलग-अलग परमाणुओं के लिए इसका मान अलग अलग होता है। स्थायी नाभिकों के लिए इसका मान 8.8MeV होता है।
प्रति न्यूक्‍लिऑन तथा बंधन ऊर्जा में आलेख- किसी नाभिक का स्थायित्व उसकी प्रति न्यूक्‍लिऑन बंधन ऊर्जा पर निर्भर करता है। प्रति न्यूक्‍लिऑन तथा बंधन ऊर्जा B तथा उनकी द्रव्यमान संख्या (A) के बीच में ग्राफ में दिखाया गया है। इस ग्राफ का विश्लेषण करने पर निम्नांकित निष्कर्ष निकलते हैं।
ocr_image
(i) प्रत्येक तत्व के नाभिक की बंधन ऊर्जा धनात्मक होती है इससे स्पष्ट होता है कि प्रत्येक नाभिक के अवयवों के बीच आकर्षण बल कार्य करता है। इस आकर्षण बल को नाभकीय बल कहते हैं।
(ii) द्रव्यमान संख्या A=50 से A=100 तक B का मान लगभग नियत रहात है। इसका अधिकतम मान 8.5 MeV होता है। इस द्रव्यमान परास के नाभिक अधिक स्थायी होते हैं।
(iii) A का मान 100 से अधिक होने पर B का मान कम होता है।
(iv) हल्के नाभिकों के लिए B के मान में आवर्ती परिवर्तन होता है वे नाभिक जिनकी द्रव्यमान संख्या 4 का पूर्ण गुणज 4,8,12,16 होती है उनक के लिए B का मान अधिक होता है। ये नाभिक अपने पास वाले नाभिक के सापेक्ष अधिक स्थायी होते हैं।
(v) जब हल्के तत्वों (A<20) के संलयन से अधिक B का तत्व प्राप्त होगी। इस प्रकार भारी तत्वों A>200 के विखण्डन से भी अधिकतम B के तत्व प्राप्त होगे और इस दशा में भी ऊर्जा प्राप्त होगी।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions