Doubtnut Promotions Sticky

दो समांतर धारावाही चालक तारों के मध्य कार्यकर्त बल ज्ञात कीजिये| एम्पियर की सैद्धान्ति परिभाषा इसके आधार पर लिखिए|

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

दो सीधे समान्तर धारवाही चालकों के बीच प्रति इकाई लम्बी पर बल- चित्रानुसार P1 तथा P3 दो अनंत लम्बाई के धारावाही चालक है जो परस्पर d दुरी पर एक कागज के ताल में स्थित है| दोनों तारों में धारा समान दिशा में i1 तथा i2 बाह रही है, इस कारण से उनके चारों तरफ चुंबकीय क्षेत्र उत्पन होगा| यहाँ पर एक धारावाही चालक दूसरे धारावाही चालक के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र में उपस्थित है|
P1धारावाही चालक के कारण d दुरी उतपन्न चुंबकीय क्षेत्र
B1=μ0i12πd.............(1)
इस चुंबकीय क्षेत्र में उपस्थित धारावाही चालक P2 की लम्बाई l पर कार्यरत चुंबकीय बल
F2=i2(l×Bi)
F2=i2B1sinθ,lB1..........(2)
समीकरण (1) से B1 का मान रखने पर
F2=i2l×μ0i12πd
F2=μ0i1i2l2πd न्यूटन ..........(3)
F2=i2B1
F2l=μ2i1i22πd न्यूटन/मीटर
यह धारावाही चालक P2 की इकाई लम्बाई पर कार्यरत चुंबकीय बल है|
P2 धारावाही चालक के कारण दुरी पर उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र
B2=μ0i22πd
इसी प्रकार से P2 के कारण P1 की लम्बाई l पर कार्यरत चुंबकीय बल
F1=i1(l×B2) or F1=i1lB2
F1=μ0i1i2l2πd
या F1l=μ0i1l22πd न्यूटन/मीटर ..........(4)
समीकरण (3 ) तथा (4) से
F1l=F2l=μ0i1i22πd न्यूटन/मी.
चित्र में स्पष्ट है| यदि दो समांतर धारावाही चालकों में धारा एक ही दिशा में हो तो उनके मध्य आकर्षण बल कार्य करता है|
ocr_image
स्थितियाँ-
(i) यदि धारा परस्पर एक ही दिशा में होती है तो आकर्षण होता है|
ocr_image
(ii) यदि धारा परस्पर विपरीत दिशा में हो तो प्रतिकर्षण होगा|
ocr_image
विघुत धारा का मानक मात्रक (एम्पियर)
दो लम्बे सीधे तथा समान्तर धारावाही चालक तारों के मध्य प्रति एकांक लम्बाई पर कार्यरत चुंबकीय बल, δFδl=μ0i1i22πd
यदि i1=i2=A तथा d=lm है तो
δFδl=μ0(1A)(1A)2π(lm)
=4π×1072π
=2×107 न्यून्टन-मीटर
अतः 1 एम्पियर विघुत धारा, वह धारा है जो निर्वात या वायु में परस्पर 1 मीटर लाम्बिक दुरी पर स्थित दो लम्बे समान्तर व सीधे चालाक तारों में प्रवाहित होने पर, तारों की 1 मीटर लम्बाई पर 2×107 न्यूटन/मीटर बल उत्पन्न करते है|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions