Doubtnut Promotions Sticky

संक्षेप में साइक्लोट्रोन की क्रियाविधि लिखिए| दोनों डीज में त्वरित आवेशित कणों, (आयनों) के पथ को प्रदर्शित करता साइक्लोट्रोन का व्यवस्था आरेख बनाइये|
साइक्लोरटोन के निम्न प्राचलों की व्युतपत्ति कीजिये- (a) साइक्लोट्रोन की आवृति एवं (b) साइक्लोरटोन में आयनों की गतिज ऊर्जा|

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

साइक्लोट्रोन (Cyclortron)-
साइक्लोट्रोन का निर्माण लॉरेंस व लिविंगस्टोन ने 1931 में किया था| यह एक ऐसी विघुत-चुंबकीय युक्ति है जो अपेक्षाकृत कम ऊर्जा वाले भारी धनावेशित कणों जैसे-प्रोटोन, ड्यूटोन तथा α कण के उच्च ऊर्जा में त्वरित करके इन्हे उच्च वेग प्रदान करने के लिए प्रयुक्त की जाती है|
ocr_image
इन त्वरित कणों का उपयोग नाभिकीय भौतिकी में बहुत अधिक महत्त्व का है|
सिद्धांत- साइक्लोट्रोन की कार्य प्रणाली इस सिद्धांत पर आधारित है जिसमे किसी स्पंदनशील (oscillating) विघुत क्षेत्र में धन आवेशित कण को त्वरित करते है| अनेक बार उसी समान विघुत क्षेत्र से धन आवेशित कण को गुजारते है तथा शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र की सहायता से कण को प्रत्येक बार वृत्ताकार पथ में विक्षेपित करके, इसकी गतिज ऊर्जा में बहुत अधिक व्रीधि प्राप्त करते है|
बनावट - इसमें दो अंग्रेजी के अक्षर D के आकार के खोखले, निर्वतित धातु के अक्ष D1D2 होते है| इन D1D2 कक्षों को एक उच्च आवृति के दोलित्र से जोड़ दिया जाता है| यह दोलित्र इन D1D2 कक्षों के उच्च विभान्तर 104 वोल्ट की परास व आवृति लगभग 107 हर्ट्ज़ की उत्पन्न करने में सक्षम होता है|
यह बक्स एक शक्तिशाली विघुत चुंबक NS के चुंबकीय ध्रुवों के मध्य रख दिया जाता है| जो की शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करता है,(B1.6) वेबर/2 यह चुंबकीय क्षेत्र D1D2 के तल के लंबवत होता है| धन आवेशित कण का स्त्रोत है जो केंद्र पर स्तिथ है| आरोपित प्रत्यावर्ती विभवांतर का आवर्तकाल भी है| तब धनावेशित कण रिक्त स्थान में प्रवेश करता है तो D1D2 की ध्रुवता बदल जाती है अर्थात D1 धन विभव पर व D1 ऋण विभव पर हो जाता है|
ocr_image
अतः आवेशित कण अब D2 कक्ष में त्वरित गति से प्रवेश करता है तथा इसकी चाल बढ़ जाती है| यह चाल D2 कक्ष में गति के पथ पर नियत रहती है| अब आवेशित कण बड़ी त्रिज्या का अर्ध वृत्ताकार पथ, चुंबकीय क्षेत्र की उपस्थिति के कारन निर्मित करता है| यह आवेशित कण पुनः अर्ध वृत्ताकार पथ पर चल कर D1D2 के मध्य रिक्त स्थान पर उस समय पहुँचता है, जब D1D2 की ध्रुवता पुनः परिवर्तित हो जाती है| यह धन आवेशित कण प्रत्येक बार त्वरित होता जायेगा र चुंबकीय क्षेत्र में कण की ऊर्जा बहुत अधिक हो जाएगी| इस त्वरित आवेशित कण को खिड़की W से E व F प्लेटों के मध्य विघुत क्षेत्र लगाकर बाहर निकल लेते है|
साइक्लोट्रोन का उपयोग हल्के कणों को त्वरित करने के लीये प्रयुक्त नहीं किया जाता क्यूंकि हलके कणों पर द्रव्यमान की सापेक्षिकता का प्रभाव अधिक होता है| इलेक्ट्रान को त्वरित करने के लिए बीटाट्रॉन का उपयोग करते है|
गति के प्राचल
(1) अर्ध-वृत्त की त्रिज्या - माना m द्रव्यमान तथा P आवेश का कोई धनावेशित कण B चुंबकीय क्षेत्र में इसके लंबवत प्रवेश करता है| यह कण वृत्ताकार पथ पर गति करेगा जिसके लिए आवश्यक अभिकेंद्र बल कण पर कार्य करने वाले चुंबकीय बल से प्राप्त होता है|
अतः mv2r=qvB या r=mvqB
यहाँ पर r= आयतन के वृत्ताकार पथ की त्रिज्या है तथा धनावेशित कण का वेग v=qBrm
(2) दी की अंदर अर्धवृत्ताकार पथ में लगा समय- D के भीतर अर्ध-चालक तय करने में क्षण द्वारा लिया गया समय
t= =πrv
t=π×mvqBv=πmqB
अतः स्पष्ट है की यह समय कण की चाल पर निर्भर नहीं करता अर्थात यद्यपि एक दी से दूसरे दी में जाने पर कण की चाल वृतीय पथ की त्रिज्या बढ़ने पर बढ़ती है, परन्तु प्रत्येक डी में समय समान होता है|
(3) आवर्तकाल: माना वृत्ताकार पथ का आवर्तकाल T है जो की डी के मध्य आरोपित प्रत्यावर्ती विभवांतर के आवर्तकाल के बराबर है|
अर्धवृत में लगा समय t=T2
T=2t
T=2×πmqB=2πmqBτ=πmqB है|
(4) साइक्लोट्रोन की आवृति-
n1T,n=12πmqB
n=qB2πm
(5) धनावेशी कण की अधिकतम गतिज ऊर्जा-
हम जानते है E(max)=12mv2m
समीकरण से Emax=12m(qBmaxm)2
=12q2B2r2maxm
यहाँ पर rmax= डी के बाहर निकलने से पूर्व सबसे बड़े अर्ध वृत्त की त्रिज्या है|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions